शनिवार, 21 नवंबर 2026 12:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,434 व्यूज

ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेज रहे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात, छलका 'गब्बर' का दर्द

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:14 AM IST
ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेज रहे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात, छलका 'गब्बर' का दर्द

भारतीय क्रिकेट में शिखर धवन को उनके बेबाक अंदाज, मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और चेहरे पर हमेशा रहने वाली मुस्कान के लिए जाना जाता है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धवन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है लेकिन जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है, जिसका दर्द आज भी उनके दिल में है।

यह दर्द अपने बेटे जोरावर से दूर रहने का है। शिखर धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिछले चार साल से उनकी अपने बेटे जोरावर से बात नहीं हुई है। इसके बावजूद वह बेटे से जुड़ने की उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।

धवन ने बताया कि वह आज भी ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेजते रहते हैं और उसके अपनी जिंदगी में वापस आने की कामना करते हैं। धवन ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में अपने बेटे से दूरी को लेकर भावुक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चार साल से उनकी जोरावर से बातचीत नहीं हुई है।

वह उसके संपर्क में नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद बेटे को मैसेज भेजते रहते हैं। धवन ने कहा कि मैंने जोरावर से चार साल से बात नहीं की है। मैं उसके संपर्क में नहीं हूं लेकिन ब्लॉक नंबर से मैसेज भेजता रहता हूं।

मैं मेनिफेस्ट भी करता हूं। अगर मैं जोरावर को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता हूं, तो सकारात्मक ऊर्जा देता हूं। मैं ऐसा करता रहता हूं।

मुझे एहसास हुआ है कि बिना शर्त प्यार क्या होता है। मैं एक अच्छा पिता हूं। धवन ने कहा कि वह अपने बेटे को जिंदगी में वापस लाने के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं।

भले ही फिलहाल दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। धवन का यह बयान उनके निजी जीवन के उस संघर्ष को सामने लाता है, जिसके बारे में वह पहले भी कई बार बात कर चुके हैं। बेटे से दूर रहने के बावजूद वह उससे जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए भी वह जोरावर के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं। शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों के बेटे जोरावर का जन्म दिसंबर 2013 में हुआ था।

शादी में तनाव रहने के बाद दोनों अलग हो गए। साल 2023 में दिल्ली की अदालत ने धवन को तलाक दे दिया था। बेटा अब आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में है।

धवन ने फरवरी 2026 में सोफी शाइन से शादी की। उनकी जिंदगी में अब स्थिरता और खुशियां लौट आई हैं, लेकिन बेटे से दूरी का दर्द अब भी बना हुआ है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केएल राहुल ने सचिन, विराट और द्रविड़ के क्लब में बनाई जगह, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर रचा इतिहास

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत और फ्रांस, दोनों देशों ने की पहलगाम और लाल किला आतंकी हमलों की निंदा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल