शनिवार, 21 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,100 व्यूज

जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 10:15 AM IST
जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। उस घटना से जुड़े खिलाड़ियों के नए बयान सामने आने के बाद टीम के भीतर पुराने विवाद और आरोपों पर बहस तेज हो गई है। इस बीच तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पहली बार पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है।

उन्होंने सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बदलने की योजना में शामिल होने और मैदान पर किसी बाहरी पदार्थ के इस्तेमाल की जानकारी होने से इनकार किया है। हेजलवुड ने न्यूज कॉर्प को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह पैट कमिंस के साथ खड़े हैं। उन्होंने यहां तक संकेत दिया कि अगर कमिंस को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाया जाता है तो वह खुद भी टीम से दूर जाने पर विचार कर सकते हैं।

कमिंस को कप्तानी से हटाया तो क्या करेंगे हेजलवुड? कमिंस के नेतृत्व पर सवाल उठने के बाद हेजलवुड ने उनके समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग लोगों की तरफ से कमिंस पर काफी दबाव बनाया गया है।

हेजलवुड के मुताबिक कमिंस ने पिछले पांच-छह वर्षों में कप्तान के तौर पर टीम को जिस मुकाम पर पहुंचाया है, वह शानदार है। उन्होंने कहा कि अगर हम पहले टेस्ट में उतरें और वह कप्तान नहीं हों और उनकी जगह कोई दूसरा हो, तो ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा।

जब हेजलवुड से पूछा गया कि क्या कमिंस को कप्तानी से हटाए जाने पर वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति आने पर ही फैसला लेना होगा, लेकिन इस बारे में जरूर सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझसे दो बातें पूछी जा रही हैं।

क्या मैं सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बदलने की योजना में शामिल था? और क्या मुझे मैदान पर सैंडपेपर या किसी बाहरी पदार्थ के इस्तेमाल की जानकारी थी? दोनों सवालों का जवाब नहीं है।

मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। हेजलवुड ने कहा कि केपटाउन टेस्ट के तुरंत बाद जांचकर्ताओं के सामने दिए गए उनके बयान पर वह आज भी भरोसा करते हैं। घटना के एक-दो दिन बाद हुई पूछताछ में उन्होंने जो कहा था, वह उस समय की परिस्थितियों और उनकी याददाश्त के आधार पर था।

उन्होंने बैनक्रॉफ्ट के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के संबंध में गेंदबाजों से बातचीत का जिक्र था। हेजलवुड ने कहा कि गेंद की स्थिति को लेकर चर्चा टेस्ट क्रिकेट में सामान्य बात है और बैनक्रॉफ्ट ने कहीं यह नहीं कहा कि वह सैंडपेपर का इस्तेमाल कर रहे थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केएल राहुल ने सचिन, विराट और द्रविड़ के क्लब में बनाई जगह, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर रचा इतिहास

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत और फ्रांस, दोनों देशों ने की पहलगाम और लाल किला आतंकी हमलों की निंदा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल