शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,544 व्यूज

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 09:25 AM IST
राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

राहुल गांधी के 'समझौता वाले पीएम' बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने कांग्रेस से 1962 के युद्ध, गरीबी और भारत की आर्थिक स्थिति से जुड़े चार सवालों के जवाब मांगे हैं। राहुल गांधी के समझौता वाले पीएम बयान पर किरेन रिजिजू की तीखी प्रतिक्रिया।

(फाइल फोटो। ) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के समझौता वाले पीएम बयान पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को इस टिप्पणी का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस को 1962 के चीन-भारत युद्ध, गरीबी और कांग्रेस के शासनकाल में भारत की आर्थिक स्थिति से जुड़े चार सवालों के जवाब देने की चुनौती दी। साथ ही, उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस उस घटना के लिए माफी मांगेगी जिसे उन्होंने 1962 का अपमान करार दिया।

एक्स पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कुछ सवाल उठाए और 1962 के संघर्ष के दौरान चीन द्वारा अपने गांव पर कब्जा किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस को 4 सवालों के जवाब देने चाहिए: 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 के उस अपमान के लिए माफी मांगेगी?

2. कांग्रेस ने भारत को एक गरीब देश बनाए रखा। क्यों?

3. भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था? 4.

भारत की अर्थव्यवस्था को हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कहकर अपमानित क्यों किया गया? ” रिजिजू की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने चीन में हुए एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की थी।

शुक्रवार को राहुल की साइड प्लेयर वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने उनसे आग्रह किया कि वे देश के भीतर या बाहर कहीं भी भारत के खिलाफ बयान न दें। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, “मैंने उनकी बात नहीं सुनी है लेकिन मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि वे देश के खिलाफ कोई बात न कहें, चाहे वे देश के अंदर हों या बाहर।

” बीजेपी ने भी राहुल की टिप्पणियों की आलोचना की और पार्टी नेताओं ने उन पर भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। बैठक में मौजूद तीनों नेताओं की एक तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने एक्स पर लिखा, "अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो इस मेज पर भारत के प्रधानमंत्री बैठे होते।

एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। " यह टिप्पणी राहुल के उस बयान के बाद आई है, जो उन्होंने बुधवार को शिकागो विश्वविद्यालय में दिया था। वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका पर सवाल उठाते हुए देश को एक साइड प्लेयर बताया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केएल राहुल ने सचिन, विराट और द्रविड़ के क्लब में बनाई जगह, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर रचा इतिहास

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत और फ्रांस, दोनों देशों ने की पहलगाम और लाल किला आतंकी हमलों की निंदा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल