शनिवार, 21 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,880 व्यूज

शुभमन गिल के DRS पर हुआ हंगामा, लाइव मैच में भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से की तीखी बहस

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 01:30 PM IST
शुभमन गिल के DRS पर हुआ हंगामा, लाइव मैच में भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से की तीखी बहस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मुकाबले में नया विवाद खड़ा कर दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक फैसले ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आमने-सामने ला दिया। गिल को आउट देने के मैदानी अंपायर के फैसले को थर्ड अंपायर ने पलट दिया।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस फैसले से नाराज नजर आए और मैदान पर अंपायर से उनकी तीखी बहस हुई। यह घटना भारत की पारी के 108वें ओवर में हुई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने गिल को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू फंसा लिया।

मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने तुरंत अपनी उंगली उठा दी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन गिल को भरोसा था कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है। शुरुआत में गिल रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे।

इसी दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उन्हें डीआरएस लेने के लिए कहा। गिल ने रिव्यू के लिए निर्धारित समय खत्म होने से महज तीन सेकंड पहले फैसला लिया। स्निकोमीटर पर स्पाइक ने बदल दिया मैच का फैसला मामला थर्ड अंपायर पॉल रीफेल के पास पहुंचा।

उन्होंने कई मिनट तक अलग-अलग कैमरा एंगल से रिप्ले देखा। शुरुआती तस्वीरों में गेंद और बल्ले के बीच संपर्क स्पष्ट नहीं हो रहा था लेकिन स्निकोमीटर पर स्पाइक दिखाई दिया। इससे गेंद के बल्ले का हल्का किनारा लेकर पैड पर लगने का संकेत मिला।

इसके बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और गिल को नॉट आउट करार दिया। भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे। OUT OR NOT OUT?

👀Time to put on the umpires hat! Whats your verdict? 🫵 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.

co/9nfUM1vraT फैसला बदलने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और उनके साथी खिलाड़ी मैदानी अंपायर के पास पहुंच गए। वे फैसले को लेकर जवाब मांग रहे थे। इस दौरान ऋषभ पंत भी बातचीत में शामिल हुए और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को जवाब देते नजर आए।

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी फैसले पर हूटिंग की। इस विवाद के बाद गिल ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और शानदार लय में नजर आए। हालांकि वह अपने शतक से महज दो रन दूर रह गए और 98 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 486 रन बना लिए थे। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 रन की बढ़त हासिल हो चुकी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय एथलीट पर लगा 8 साल का बैन, 72 साल बाद दिलाया था देश को मेडल, अब करियर होगा खत्म?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल ने धोनी को छोड़ा पीछे, ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी से निकला न्यूजीलैंड का दम, भारत के पास बड़ी बढ़त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेज रहे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात, छलका 'गब्बर' का दर्द

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केएल राहुल ने सचिन, विराट और द्रविड़ के क्लब में बनाई जगह, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर रचा इतिहास

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत और फ्रांस, दोनों देशों ने की पहलगाम और लाल किला आतंकी हमलों की निंदा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल