शनिवार, 21 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,596 व्यूज

शादी के बाद काव्या मारन ने खोला कर्मचारियों के लिए खजाना, दिया इतना महंगा गिफ्ट कि हैरान हो गई दुनिया

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:30 PM IST
शादी के बाद काव्या मारन ने खोला कर्मचारियों के लिए खजाना, दिया इतना महंगा गिफ्ट कि हैरान हो गई दुनिया

सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ 11 नवंबर को ग्रीस में निजी समारोह में शादी की थी। अब शादी के बाद काव्या के एक खास कदम ने सबका ध्यान खींचा है।

उन्होंने अपनी खुशी के इस मौके पर सन ग्रुप के कर्मचारियों को सोने की अंगूठियां उपहार में दी हैं। इस तोहफे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या मारन ने शादी के बाद सन ग्रुप के कर्मचारियों को गोल्ड रिंग्स गिफ्ट कीं।

इस खास तोहफे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक कर्मचारी ने इसे साझा किया, जिसमें कर्मचारियों को मिले उपहार की झलक दिखाई दे रही है। काव्या के इस कदम को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

शादी जैसे निजी और खुशी के मौके पर कर्मचारियों को याद रखना इस पहल को खास बनाता है। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने अपने इस खास दिन को निजी रखा था।

शादी से पहले के समारोहों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन नजर आए थे। अनिरुद्ध ने तस्वीरें साझा करते हुए दोनों को मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया था।

#KavyaMaran gifted gold ring to all the sun group employees. https://t. co/JbLPT2SpVr शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में दोनों का भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है।

इसमें क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेनियल विटोरी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन चेन्नई पहुंच चुके हैं। अभिनेता महेश बाबू भी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में पहुंचेंगे दिग्गज क्रिकेटर, किन सितारों का लगेगा मेला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सिराज पर बयान देकर अपनी ही पार्टी में घिरे इमरान मसूद, कांग्रेस MP बोलीं- खेल और राजनीति को अलग रखें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने बनाए एक पारी से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी-गिलक्रिस्ट को दिया पछाड़, कीर्तिमान से मचा बवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव को नहीं मिलेगी अब टीम इंडिया में जगह? BCCI की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद रिजवान का करियर हुआ खत्म? PCB ने किया नए सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, 38 की लिस्ट में किनको मिली जगह?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल के DRS पर हुआ हंगामा, लाइव मैच में भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से की तीखी बहस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय एथलीट पर लगा 8 साल का बैन, 72 साल बाद दिलाया था देश को मेडल, अब करियर होगा खत्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल