गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
राजनीति Gorakhpur 4,309 व्यूज

'घुसपैठियों के वोट बचाकर सत्ता पाना चाहता है इंडी गठबंधन'; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीखा हमला

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 05:30 AM IST
'घुसपैठियों के वोट बचाकर सत्ता पाना चाहता है इंडी गठबंधन'; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीखा हमला

पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि संविधान को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने ही पहुंचाई है। नितिन नवीन ने कहा कि घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहता विपक्ष नितिन नवीन ने कहा कि घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहता विपक्ष 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा-लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने वालों ने ही संविधान को सबसे ज्यादा पहुंचाई चोट जागरण टीम, नई दिल्ली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव देश के नागरिकों और मतदाताओं पर भरोसा नहीं करते। उनका विश्वास घुसपैठियों पर है। ये लोग मृत मतदाताओं और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए बेचैन हैं।

हार का बहाना बनाने वाले विपक्ष से सवाल किया कि जब एसआईआर नहीं था, तब वह चुनाव क्यों हार रहा था? क्या तब भी चुनाव आयोग जिम्मेदार था? नितिन नवीन बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अभियान के तहत भाजपा और उसके सहयोगी दल एक नैरेटिव के जरिये राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भोपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पटना में थे।

पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि संविधान को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने ही पहुंचाई है। इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद आपातकाल लगाने का प्रयास इसका उदाहरण है।

उन्होंने एसआइआर के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों में ढाई करोड़ से अधिक मृतक, छह करोड़ से अधिक दूसरी जगह जा चुके और तीन करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनका पता नहीं मिल रहा। ऐसे नामों को बचाने की विपक्ष की बेचैनी समझ से परे है। घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।

ईवीएम पर चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार करने की जगह राहुल गांधी मैदान छोड़कर चले गए। नितिन नवीन ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर उत्तम और विकसित प्रदेश बन चुका है। लाखों सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गईं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत में ज्यादा समय बिताएं', किरेन रिजीजू की राहुल गांधी को सलाह; बताईं कुछ शर्तें

राजनीति • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

राजनीति • New Delhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

राजनीति • अखिल भारतीय

ट्रंप की ‘स्पेस में स्वतंत्रता’ घोषणा से चंद्रमा पर नया मुकाबला, अंतरिक्ष रेस में भारत के लिए बड़ी चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव रिजल्ट: भारत के लिए राहत के साथ चुनौती भी, किन बातों का रखना होगा ध्यान?

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची मामला: चुनाव आयोग के 'फॉर्म 6' स्पष्टीकरण पर सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल