गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,698 व्यूज

'भारत में ज्यादा समय बिताएं', किरेन रिजीजू की राहुल गांधी को सलाह; बताईं कुछ शर्तें

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 05:30 AM IST
'भारत में ज्यादा समय बिताएं', किरेन रिजीजू की राहुल गांधी को सलाह; बताईं कुछ शर्तें

भारत में ज्यादा समय बिताएं, किरेन रिजीजू की राहुल गांधी को सलाह (फोटो- एक्स) कहा- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो राहुल का माननी होंगी सात शर्तें किरेन रिजीजू ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानें, दुश्मन नहीं । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस के लिए कुछ शर्तें बताईं।

उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल ‘ज्यादा सांसद जिताना’ चाहता है, तो उसके वरिष्ठ नेता को भारत में अधिक समय बिताना चाहिए और भारत विरोधी लोगों से मिलना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री के साथ खुली बहस की मांग को लेकर रिजीजू गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं।

बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सात शर्तें पूरी करें, तो कांग्रेस ‘ज्यादा सांसद जिता’ सकती है। इन शर्तों को तंज भरे अंदाज में गिनाते हुए रिजिजू ने कहा कि राहुल को भारत में अधिक समय बिताना चाहिए और बार-बार गुप्त रूप से विदेश छुट्टियों पर जाने से बचना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेता से वरिष्ठों का सम्मान करने और भारतीय परंपरा बुजुर्गों से मूल्यवान सीख लेने को भी कहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गांधी को भारत विरोधी लोगों से न मिलने और उनके एजेंडे को बढ़ावा देना बंद करने की सलाह भी दी। चौथी शर्त के रूप में मंत्री ने गांधी से कहा कि वे भाजपा, आरएसएस और मोदी जी के प्रति गहरी नफरत खत्म करें और भाजपा को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानें, दुश्मन नहीं।

उन्होंने कांग्रेस नेता से संसद को अधिक गंभीरता से लेने और सांसदों को बहस और चर्चा में हिस्सा लेने देने को भी कहा। उन्होंने आखिरी दो शर्तें गिनाते हुए कहा कि भारत के संविधान का सम्मान करें और संवैधानिक संस्थाओं का आदर करें। कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में काम करने दें और वंशवादी राजनीति खत्म करें।

इससे पहले दिन में रिजीजू ने संसद में अपने भाषण का एक वीडियो साझा किया था। उस समय विपक्षी नेता सदन से बाहर चले गए थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

राजनीति • Gorakhpur

'घुसपैठियों के वोट बचाकर सत्ता पाना चाहता है इंडी गठबंधन'; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीखा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

राजनीति • New Delhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

राजनीति • अखिल भारतीय

ट्रंप की ‘स्पेस में स्वतंत्रता’ घोषणा से चंद्रमा पर नया मुकाबला, अंतरिक्ष रेस में भारत के लिए बड़ी चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव रिजल्ट: भारत के लिए राहत के साथ चुनौती भी, किन बातों का रखना होगा ध्यान?

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची मामला: चुनाव आयोग के 'फॉर्म 6' स्पष्टीकरण पर सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल