मंगलवार, 17 नवंबर 2026 06:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 9,082 व्यूज

'भारत-चीन सीमा पर 'घुसपैठ' दोनों तरफ से होती है', सीएम खांडू बोले- स्थिति है सामान्य

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 05:00 AM IST
'भारत-चीन सीमा पर 'घुसपैठ' दोनों तरफ से होती है', सीएम खांडू बोले- स्थिति है सामान्य

एलएसी पर कैसी है स्थिति? (एआई द्वारा निर्मित फोटो। ) सीएम खांडू ने भारत-चीन सीमा पर घुसपैठ की बात कही।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति सामान्य बताई। मैकमोहन रेखा के संदर्भ में सीमा विवाद समझने की बात। डिजिटल डेस्क, ईटानगर।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर सीमा को लेकर अलग-अलग धारणाओं के कारण दोनों तरफ से घुसपैठ होती रहती है। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति सामान्य है और भारतीय सेना देश के इलाके की प्रभावी ढंग से रक्षा कर रही है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सीमा तिब्बत के साथ लगभग 1,200 किलोमीटर लंबी है, जो चीन के नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि सीमा विवाद दशकों से अनसुलझा है। मुख्यमंत्री हाल ही में आई उन खबरों पर सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि चीनी सेना (पीएलए) के जवान राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले में घुस आए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मैकमोहन रेखा के ऐतिहासिक संदर्भ में समझने की जरूरत है, जिसे चीन मानने से इन्कार करता है। ऊपरी सुबनसिरी के दूर-दराज के तक्सिंग इलाके में चीनी घुसपैठ की खबरें जून में सामने आई थीं। तब नाह वेलफेयर सोसाइटी नामक एक स्थानीय संगठन ने आरोप लगाया था कि चीनी सेना ने उन इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से स्थानीय समुदाय करते आए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान, 10 देशों का बड़ा करार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय सेना को हनी ट्रैप से कैसे बचाया जाता है? एयर चीफ मार्शल ने बताया सुरक्षा का राज

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

कभी पाकिस्तानी सेना के लिए तालिबान से लड़ी लड़ाई, अब रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'असम में 1.16 लाख से ज्यादा घोषित विदेशी अभी भी पकड़े नहीं गए हैं', गुवाहाटी हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

QUAD को कमजोर बताने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका का यू-टर्न, जल्द हो सकती है पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल