सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार Mumbai 17,959 व्यूज

IPL 2027: 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से होंगे बाहर? रिलीज या ट्रेड के जरिए हो सकती है छुट्टी

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 04:31 PM IST
IPL 2027: 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से होंगे बाहर? रिलीज या ट्रेड के जरिए हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड करने का फैसला ले सकती है।

इस बीच मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं। इन प्लेयर्स को टीम से रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड करके इनको बाहर भेजने की योजना हो सकती है।

आइए जानते हैं इन तीनों खिलाड़ियों को लेकर क्या संभावनाएं हैं। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम कप्तान हार्दिक पांड्या का है। गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस में वापसी की थी।

उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई। उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक को लेकर फ्रेंचाइजी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

उनके ट्रेड होने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वह अर्शदीप के बदले पंजाब किंग्स में जाएंगे। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे भी अगले सीजन से पहले टीम से बाहर हो सकते हैं।

टीम में स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में मार्कंडे को नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है। फ्रेंचाइजी अपनी टीम का संतुलन बेहतर करने के लिए उन्हें रिलीज या ट्रेड करने पर विचार कर सकती है।

महिपाल लोमरोर का नाम भी संभावित रिलीज खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। उन्हें आईपीएल 2026 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला।

ऐसे में अगले सीजन से पहले मुंबई उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है। हालांकि महिपाल बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन बेंच पर बैठाने से उनके टैलेंट के साथ न्याय नहीं हो सकता। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: क्या लगातार तीसरे मैच में भी बारिश बिगाड़ेगी गेम? हैमिल्टन की वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारतीय टीम में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव, अगले वनडे में कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बॉल टेम्परिंग मामले में फिर से हुआ बवाल, डेविड वॉर्नर ने किया उस्मान ख्वाजा का समर्थन, जांच पर खुलकर उठाए सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

न्यूजीलैंड में गौतम गंभीर को छोड़ देंगे कोचिंग स्टाफ के सदस्य, सीरीज के बीच में अचानक ऐसा फैसला क्यों?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL में कोहराम का मिल गया इनाम, वैभव सूर्यवंशी के घर आई चमचमाती कार, इतनी है इसकी कीमत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अरे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ये क्या हुआ? श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उतारे 4 एकदम नए खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, कहर बरपाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल