सोमवार, 30 नवंबर 2026 04:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
देश अखिल भारतीय 12,179 व्यूज

जगदीप धनखड़ को इस्तीफे के एक साल बाद भी नहीं मिला सरकारी आवास, प्राइवेट फ्लैट में शिफ्ट होंगे पूर्व उपराष्ट्रपति

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 03:59 AM IST
जगदीप धनखड़ को इस्तीफे के एक साल बाद भी नहीं मिला सरकारी आवास, प्राइवेट फ्लैट में शिफ्ट होंगे पूर्व उपराष्ट्रपति

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़(फाइल फोटो) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सरकारी आवास नहीं मिला। वे 1 दिसंबर 2026 से निजी फ्लैट में रहेंगे। पूर्व उपराष्ट्रपतियों को जल्द ही सरकारी बंगले आवंटित हुए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के एक साल से भी अधिक समय बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अब मध्य दिल्ली के एक निजी फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। टीओआई , सरकार की ओर से अभी तक उन्हें आधिकारिक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है, जिसके चलते वे 1 दिसंबर 2026 से इस निजी आवास में रहेंगे।

धनखड़ की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का निवास स्थान 1 दिसंबर, 2026 से नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित 6, तिलक मार्ग के सागर अपार्टमेंट्स का फ्लैट नंबर 8A होगा। वे तब तक इसी निजी आवास में रहेंगे, जब तक उन्हें नियमानुसार मिलने वाला आधिकारिक सरकारी आवास आवंटित नहीं हो जाता।

सरकारी आवास के लिए जगदीप धनखड़ का यह लंबा इंतजार उनके पूर्ववर्तियों को मिली सुविधा से बिल्कुल अलग है। उनसे पहले उपराष्ट्रपति रहे एम. वेंकैया नायडू ने अगस्त 2022 में पद छोड़ा था और महज तीन महीने के भीतर ही वे त्यागराज रोड स्थित अपने सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए थे।

इसी तरह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को अगस्त 2017 में कार्यकाल पूरा होने से कुछ महीने पहले ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर एक बंगला आवंटित कर दिया गया था, जहां वे आज भी रह रहे हैं। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने अपना कार्यकाल पूरा होने से दो साल से भी अधिक समय पहले, 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद 1 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव खाली करने के बाद से वे अस्थायी व्यवस्था के तौर पर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के फार्महाउस में रह रहे थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रेलवे ने कसी कमर; वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की तैयारियों की समीक्षा

देश • अखिल भारतीय

मिजोरम के चिड़ियाघर में बड़ा हादसा: बाड़े से निकले चार भालुओं ने एक कर्मचारी की ले ली जान

देश • अखिल भारतीय

22 साल बाद चेन्नई पहुंचीं सोनिया गांधी, फिर भी नहीं माने स्टालिन; लोकसभा में परिसीमन बिल पास कराने का पूरा गणित तैयार

देश • अखिल भारतीय

'नाराज फूफा की तरह घूमते हैं कुछ लोग', फूट डालने वालों पर पीएम मोदी का तंज

देश • अखिल भारतीय

'जन शक्ति से मशीन शक्ति की ओर बदलाव को तैयार रहें युवा सैन्य अधिकारी', बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश • अखिल भारतीय

जीन थेरेपी से लौट सकती है आंखों की रोशनी, शुरुआती परीक्षणों में मिली उम्मीद

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल