सोमवार, 30 नवंबर 2026 03:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
देश अखिल भारतीय 9,456 व्यूज

कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रेलवे ने कसी कमर; वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की तैयारियों की समीक्षा

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 01:18 AM IST
कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रेलवे ने कसी कमर; वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की तैयारियों की समीक्षा

सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रेलवे ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। नियमित पेट्रोलिंग और फॉग सेफ्टी डिवाइस तैनात करने के निर्देश।

सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग और संकेतक बोर्डों की दृश्यता बेहतर बनाएं। रेलकर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण, फायर डिटेक्शन सिस्टम की जांच सुनिश्चित। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका के बीच रेलवे ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को तैयारियों की समीक्षा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य, क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

रेल मंत्रालय , बैठक में कोहरे के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों और परिचालन तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। अधिकारियों को रेलवे ट्रैक की नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और जरूरत फॉग सेफ्टी डिवाइस तैनात करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सिग्नल, लेवल क्रासिंग और ट्रैक किनारे लगे संकेतक बोर्डों की दृश्यता बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि कोहरे में ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों और सतर्कता के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। ट्रेनों में आग और धुएं का पता लगाने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखने को कहा गया।

पेंट्री कारों में लगे फायर और स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की नियमित जांच भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

मिजोरम के चिड़ियाघर में बड़ा हादसा: बाड़े से निकले चार भालुओं ने एक कर्मचारी की ले ली जान

देश • अखिल भारतीय

22 साल बाद चेन्नई पहुंचीं सोनिया गांधी, फिर भी नहीं माने स्टालिन; लोकसभा में परिसीमन बिल पास कराने का पूरा गणित तैयार

देश • अखिल भारतीय

'नाराज फूफा की तरह घूमते हैं कुछ लोग', फूट डालने वालों पर पीएम मोदी का तंज

देश • अखिल भारतीय

'जन शक्ति से मशीन शक्ति की ओर बदलाव को तैयार रहें युवा सैन्य अधिकारी', बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश • अखिल भारतीय

जीन थेरेपी से लौट सकती है आंखों की रोशनी, शुरुआती परीक्षणों में मिली उम्मीद

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल