रविवार, 29 नवंबर 2026 12:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
विचार अखिल भारतीय 19,377 व्यूज

जागरण संपादकीय: अलग-थलग कांग्रेस

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 11:18 PM IST
जागरण संपादकीय: अलग-थलग कांग्रेस

कांग्रेस महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर अलग-थलग पड़ गई है, क्योंकि डीएमके, एनसीपी जैसे प्रमुख सहयोगी उसके द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक पर अलग-थलग, विपक्षी गठबंधन कमजोर हुआ। डीएमके, एनसीपी जैसे प्रमुख सहयोगी कांग्रेस की बैठक से दूर रहे।

दक्षिण के दल परिसीमन का समर्थन कर रहे, कांग्रेस की दलीलें खोखली। कांग्रेस ने महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक और उससे जुड़े परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए अपने गठबंधन आइएनडीआइए की जो बैठक बुलाई, उसमें शरद पवार की एनसीपी के साथ जिस तरह डीएमके, बीजू जनता दल और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि निमंत्रण देने के बाद भी नहीं पहुंचे, उससे यही स्पष्ट हुआ कि वह न केवल अलग-थलग पड़ गई है, बल्कि उसके नेतृत्व वाला विपक्षी मोर्चा कमजोर भी होता जा रहा है।

इस स्थिति के लिए कांग्रेस अपने अलावा अन्य किसी को दोष नहीं दे सकती। यदि 22 लोकसभा और 8 राज्यसभा सदस्यों वाली डीएमके कांग्रेस के साथ रहती तो सरकार के लिए महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को पारित कराना लगभग असंभव हो जाता। पिछली बार विशेष सत्र में जब उक्त विधेयक लाया गया था, तब डीएमके कांग्रेस के साथ थी और उसने उसका प्रबल विरोध किया था।

अपनी नाराजगी दिखाने के लिए उसके सांसदों ने काले वस्त्र तक धारण किए थे, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव उसके साथ मिलकर लड़ने वाली कांग्रेस ने टीवीके के जीतने के साथ ही पाला बदल लिया। तमिलनाडु की सत्ता में साझीदार बनने के लोभ में कांग्रेस ने अपनी पुरानी सहयोगी डीएमके को जो गच्चा दिया, उसका परिणाम यह हुआ कि उसने आइएनडीआइए का परित्याग कर दिया।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर डीएमके की ओर से सरकार का साथ देने के स्पष्ट संकेत के चलते कांग्रेस की यह दलील खोखली साबित हो रही कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को राजनीतिक नुकसान होगा। जब डीएमके के अतिरिक्त तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही इसी राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी टीडीपी एवं जन सेना को परिसीमन से कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है, तब फिर कांग्रेस किस आधार पर कह सकती है कि ऐसा ही होगा?

यदि दक्षिण भारत के अधिकांश दल परिसीमन के पक्ष में आ गए हैं तो इसीलिए कि इस बार सरकार लिखित में यह प्रविधान विधेयक में जोड़ने को तैयार है कि सभी राज्यों की 50 प्रतिशत लोकसभा सीटें बढ़ाई जाएंगी। इससे लोकसभा में सभी राज्यों की सीटों का अनुपात पहले जैसा ही रहेगा। चूंकि कांग्रेस यह जान गई है कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को नुकसान होने की उसकी दलील में कोई दम नहीं बचा, इसलिए अब वह यह प्रचारित कर रही कि इससे अनुसूचित जातियों और जनजातियों के हितों को चोट पहुंचेगी, लेकिन अनुसूचित जातियों की सबसे प्रभावशाली नेता मायावती ने महिला आरक्षण और परिसीमन का स्वागत किया है।

यह ठीक है कि उनका लोकसभा या राज्यसभा में कोई सदस्य नहीं, लेकिन उनकी ओर से विधेयक का स्वागत करना कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं। संपादकीय आलेखnazariyaSat, 28 Nov 2026 11:18 PM (IST)जागरण संपादकीय: अलग-थलग कांग्रेस।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल