बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,450 व्यूज

बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 01:30 PM IST
बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने

बच्चों को स्मार्टफोन देने के बजाय ऐसे टेक्नोलॉजी खिलौने दें जो उन्हें खेल-खेल में नई चीजें सीखने और रचनात्मकता बढ़ाने का मौका दें। ये खिलौने बच्चों को साइंस, मैथ्स, इंजीनियरिंग और कोडिंग की शुरुआती समझ विकसित करने में मदद करते हैं। बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने के लिए दें टेक्नोलाजी खिलौने स्मार्टफोन की जगह टेक्नोलाजी खिलौने बच्चों को सीखने का मौका देते हैं।

कोडिंग रोबोट, सर्किट किट STEM कौशल विकसित करने में सहायक हैं। उम्र और रुचि खिलौने चुनें, स्क्रीन टाइम सीमित रखें। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

आजकल बच्चों को स्मार्टफोन देना पैरेंट्स के लिए काफी आसान हो गया है। बच्चा रो रहा हो, खाना न खा रहा हो या किसी काम में परेशान कर रहा हो, तो उसे चुप कराने के लिए अक्सर मोबाइल थमा दिया जाता है। शुरुआत में यह तरीका सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे बच्चा मोबाइल पर वीडियो देखने, गेम खेलने और लगातार स्क्रीन यूज करने का आदी हो जाता है।

इसका असर न सिर्फ उसकी सेहत, बल्कि पढ़ाई और व्यवहार पर भी पड़ने लगता है। स्मार्टफोन में बच्चों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन लगातार स्क्रीन देखने की आदत कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है। मोबाइल पर वीडियो और गेम देखते हुए बच्चे लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं।

इससे उनकी शारीरिक गतिविधियां कम होती हैं और खेलकूद के लिए समय नहीं मिल पाता है। कम उम्र में शारीरिक गतिविधि न होना उनकी फिटनेस और विकास के लिए अच्छा नहीं है। लगातार वीडियो देखने और गेम खेलने से उनकी आंखों में थकान, सूखापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

सोने से पहले मोबाइल का उपयोग करने से नींद भी प्रभावित हो सकती है। तेजी से बदलते वीडियो और कंटेंट देखने की आदत बच्चों के ध्यान और व्यवहार पर असर डाल सकती है। वहीं कुछ बच्चे मोबाइल बंद करने पर चिड़चिड़े हो जाते हैं।

साथ ही, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से उन्हें दूसरे बच्चों के साथ खेलने, बातचीत करने और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का कम मौका मिलता है। इसलिए बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित रखना और उन्हें दूसरे खेलों के लिए प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। इलेक्ट्रानिक सर्किट किट : बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक्स से परिचित कराने के लिए सर्किट किट अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

इनमें बैटरी, स्विच, तार, रेजिस्टर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट दिए जाते हैं। बच्चे इन हिस्सों को जोड़कर छोटे-छोटे सर्किट बना सकते हैं। कुछ किट की मदद से वे लाइट जलाने, अलार्म बजाने या छोटे रेडियो जैसे प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं।

इन खिलौनों की खास बात यह है कि बच्चों को पहले से तैयार डिवाइस का उपयोग करने के बजाय खुद उसके काम करने का तरीका समझने का मौका मिलता है। वे सीखते हैं कि सर्किट में अलग-अलग कंपोनेंट किस तरह जुड़े होते हैं और किसी हिस्से के गलत तरीके से जुड़ने पर क्या समस्या आ सकती है।

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक किट चुनते समय बच्चे की उम्र मॉडल लें और जरूरत पड़ने पर किसी बड़े की निगरानी में उपयोग करें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल