गुरुवार, 26 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार Mumbai 3,352 व्यूज

26/11 के 18 साल बाद भी बेनकाब नहीं हुआ मेजर जनरल, कसाब को दी थी ट्रेनिंग

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:49 PM IST
26/11 के 18 साल बाद भी बेनकाब नहीं हुआ मेजर जनरल, कसाब को दी थी ट्रेनिंग

मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के 18 साल बाद भी आतंकियों को प्रशिक्षित करने वाले 'मेजर जनरल साहब' की पहचान रहस्य बनी हुई है। कसाब को ट्रेनिंग देने वाले मेजर जनरल की पहचान 18 साल बाद भी अज्ञात (बाईं तरफ आतंकी कसाब, दाईं ओर हमलों के दौरान होटल ताज) आतंकियों को प्रशिक्षित करने वाले मेजर जनरल की पहचान अज्ञात।

कसाब ने पूछताछ में मेजर जनरल की भूमिका बताई थी। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों को 18 साल हो चुके हैं।

हमले में पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ की भूमिका स्थापित हो चुकी है, लेकिन साजिश में शामिल एक अधिकारी की पहचान अब भी रहस्य है। आरोपपत्रों और मुकदमे के दस्तावेजों में उसका उल्लेख “आरोपी नंबर 20: मेजर जनरल साहब—नाम अज्ञात” के रूप में है। सोशल मीडिया रिपोर्टों , 2009 के आरोपपत्र में नामजद 32 पाकिस्तानियों में वही एक है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई।

हमले के बाद जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी अजमल कसाब ने पूछताछ में बताया था कि इस अधिकारी ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला करने वाले 10 आतंकियों के प्रशिक्षण में भूमिका निभाई थी। कसाब और डेविड हेडली के बयानों पर आधारित एनआईए के आरोपपत्र में पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों के नाम थे।

इनमें मेजर जनरल मुहम्मद खालिद राव, स्पेशल कम्युनिकेशंस ऑर्गेनाइजेशन के कर्नल सादातुल्ला, मेजर इकबाल और उनके वरिष्ठ लेफ्टिनेंट कर्नल हमजा शामिल थे। हालांकि, ‘मेजर जनरल साहब’ की कोई ज्ञात तस्वीर या रेखाचित्र नहीं है। उसकी पहचान का एकमात्र सुराग कसाब से पुलिस की पूछताछ की रिपोर्ट है।

मुंबई पुलिस को दिए बयान में कसाब ने लश्कर-ए-तय्यबा और पाकिस्तानी सेना की ओर से दिए गए प्रशिक्षण के अलग-अलग स्तरों का वर्णन किया। उसके मुताबिक, मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के प्रशिक्षण शिविर में एक अनजान शख्स आता था। हाफिज सईद और लखवी उससे मिले और गले लगे।

इसके बाद उसे ‘मेजर जनरल’ कहा जाने लगा। कसाब ने बताया कि इस अधिकारी ने आठ सप्ताह के प्रशिक्षण की निगरानी की, जिसने उन्हें “पक्के जिहादी” बनाया। कसाब , अगस्त 2008 में वह अधिकारी भर्ती किए गए लोगों का “हौसला बढ़ाने” शिविर में फिर आया और उससे पूछा कि क्या उसे तैरना आता है।

बाद में उसने सईद और लखवी से अलग बातचीत की। लखवी ने आतंकियों से कहा कि मेजर जनरल उनकी तैयारी परखना चाहते हैं। सईद के निर्देश पर 10 आतंकियों ने निशानों पर गोलियां चलाईं।

कसाब ने कहा कि अभ्यास के बाद अधिकारी ने उसकी पीठ थपथपाई थी। 26 नवंबर की रात 10 आतंकियों ने मुंबई के चुनिंदा ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 26 विदेशियों समेत 170 से अधिक लोग मारे गए।

आतंकियों ने दो पंचतारा होटलों में कई लोगों को 60 घंटे तक बंधक बनाए रखा था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संसद का विशेष सत्र: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पारित कराए जाने की संभावना, BJP के पास जादुई आंकड़ा

खेल समाचार • Nainital

IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट? हर ग्राहक के लिए बनाया जा रहा खास मानक सेट, साइबर ठगों से मिलेगी मुक्ति

खेल समाचार • Mumbai

'26/11 के बाद वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', BJP का हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल