मंगलवार, 24 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 11,135 व्यूज

मशाल-2026: बिहार में 11.61 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, अब 27 नवंबर तक मिलेगा मौका

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 07:32 PM IST
मशाल-2026: बिहार में 11.61 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, अब 27 नवंबर तक मिलेगा मौका

पटना: बिहार में स्कूली विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली मशाल-2026 प्रतियोगिता को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों में अब तक 11,61,189 विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 नवंबर कर दी गई है।

अब विद्यार्थी 27 नवंबर की रात 10 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई थी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन शंकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल को पत्र भेजकर संशोधित तिथि की जानकारी दी है।

उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO), मास्टर ट्रेनरों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तक इसकी सूचना पहुंचाने का अनुरोध किया है। मशाल-2026 के लिए पंजीकरण कराने वाले जिलों में पूर्वी चंपारण सबसे आगे है। यहां अब तक 83,315 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

वहीं, 81,210 पंजीकरण के साथ वैशाली दूसरे और 51,958 पंजीकरण के साथ दरभंगा तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा सीवान में 48,114, मुजफ्फरपुर में 47,843 और कटिहार में 46,326 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। ये जिले क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

राजधानी पटना में अब तक 46,052 विद्यार्थियों ने मशाल-2026 के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ पटना राज्य में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, शेखपुरा 4,250 पंजीकरण के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

शिवहर में 6,167 और अरवल में 7,201 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। मशाल-2026 राज्यव्यापी खेल प्रतिभा पहचान कार्यक्रम का दूसरा संस्करण है। इसका आयोजन शिक्षा विभाग और खेल विभाग संयुक्त रूप से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें अपनी क्षमता निखारने का अवसर देना है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Bihar Mashal 2026 Registration: 11. 61 Lakh Students Registered, Deadline Extended Till November 27 बिहार में मशाल-2026 प्रतियोगिता के लिए 11. 61 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।

अब छात्र 27 नवंबर रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। * मशाल-2026 के लिए बिहार के 38 जिलों में 11,61,189 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण। * पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 नवंबर रात 10 बजे की गई।

* 83,315 पंजीकरण के साथ पूर्वी चंपारण राज्य में पहले स्थान पर। * वैशाली दूसरे और दरभंगा तीसरे स्थान पर। * पटना में 46,052 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण।

* कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP News: 99 बेटियों की शादी में भाई बनकर खड़े हुए विवेक मौर्य, शांति राजभर के विवाह में निभाई पिता की जिम्मेदा

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं यश माहेश्वरी? बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसी टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, FIR की मांग से बढ़ा विवाद

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: BJP को हराने के लिए SP-Congress ने साढ़े 3 घंटे में क्या तय किया? Akhilesh Yadav ने खोले पत्ते

स्पेशल • Bageshwar

‘पाखंडी तेरी मति मारी गई’, Dhirendra Shastri पर बरसे Ramdev, अब बोले- 'बेटा है बागेश्वर बाबा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देव दीपावली पर भी दिया खास संदेश, जानिए क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल