मंगलवार, 24 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,357 व्यूज

UP News: 99 बेटियों की शादी में भाई बनकर खड़े हुए विवेक मौर्य, शांति राजभर के विवाह में निभाई पिता की जिम्मेदा

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 07:09 PM IST
UP News: 99 बेटियों की शादी में भाई बनकर खड़े हुए विवेक मौर्य, शांति राजभर के विवाह में निभाई पिता की जिम्मेदा

समाज में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए कई लोग आगे आते हैं, लेकिन किसी बेटी के विवाह में भाई बनकर उसकी जिम्मेदारी उठाना एक अलग ही मिसाल पेश करता है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में नारायण फाउंडेशन के संरक्षक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य एक बार फिर इसी मानवीय पहल को लेकर चर्चा में हैं।

उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी शांति राजभर के विवाह में सहयोग कर न सिर्फ परिवार की आर्थिक परेशानी कम की, बल्कि एक भाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट भाऊपुर निवासी स्वर्गीय मंशाराम राजभर और रंजना राजभर की बेटी शांति राजभर का विवाह हुसैनपुर गिरंट निवासी कृपाशंकर राजभर के साथ तय हुआ है।

शांति के पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। परिवार की इस परेशानी की जानकारी मिलने पर विवेक मौर्य ने नारायण फाउंडेशन के माध्यम से विवाह में सहयोग का निर्णय लिया। उनके निर्देश पर फाउंडेशन की टीम गांव पहुंची और शांति को गृहस्थी में काम आने वाली जरूरी वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट कीं।

इनमें बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर और बाथरूम सेट शामिल हैं। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल के साथ विवेक मौर्य ने जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाया है।

उन, अब तक वह अपने व्यक्तिगत प्रयासों और सहयोग से 99 बहनों और बेटियों के विवाह में गृह उपयोगी वस्तुएं और आर्थिक मदद उपलब्ध करा चुके हैं। विवेक मौर्य की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब परिवार की बेटी के विवाह में बाधा नहीं आने देना है। उनका कहना है कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है।

नारायण फाउंडेशन ऐसे परिवारों के साथ हर संभव मदद के लिए खड़ा रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रहलाद वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के एक बेहद गरीब परिवार की बेटी शांति का विवाह तय हुआ था।

पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। इसकी जानकारी विवेक मौर्य तक पहुंचाई गई, जिसके बाद उन्होंने बेटी की शादी में मदद की जिम्मेदारी उठाई। ग्राम प्रधान ने इस सहयोग के लिए विवेक मौर्य और नारायण फाउंडेशन के प्रति आभार जताया।

विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फाउंडेशन अंबेडकरनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रहा है। संस्था की एक प्रमुख पहल प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद करना है।

अंबेडकरनगर में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए संस्था की ओर से निशुल्क ठहरने, भोजन और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इस पहल के तहत अब तक 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को सहायता दी जा चुकी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मशाल-2026: बिहार में 11.61 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, अब 27 नवंबर तक मिलेगा मौका

स्पेशल • अखिल भारतीय

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं यश माहेश्वरी? बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसी टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, FIR की मांग से बढ़ा विवाद

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: BJP को हराने के लिए SP-Congress ने साढ़े 3 घंटे में क्या तय किया? Akhilesh Yadav ने खोले पत्ते

स्पेशल • Bageshwar

‘पाखंडी तेरी मति मारी गई’, Dhirendra Shastri पर बरसे Ramdev, अब बोले- 'बेटा है बागेश्वर बाबा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देव दीपावली पर भी दिया खास संदेश, जानिए क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल