स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी का नाम इन दिनों बिहार में सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनके एक स्टैंडअप कॉमेडी वीडियो में बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर कथित अश्लील टिप्पणी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोग नाराज हैं और बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बीजेपी नेता रितु जायसवाल ने भी कॉमेडियन के खिलाफ हर जिले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। कौन हैं यश माहेश्वरी? (Who Is Yash Maheshwari) यश माहेश्वरी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जो यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते हैं।
उन्होंने अपने एक शो में खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 29 हजार सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने साल 2022 में अपना चैनल शुरू किया था।
उनके चैनल पर स्टैंडअप कॉमेडी के कई वीडियो मौजूद हैं। फिलहाल यश की पहचान किसी बड़े कॉमेडी शो या चर्चित उपलब्धि के बजाय बिहार की महिलाओं और छठ की परंपरा पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर हो रही है। विवाद सामने आने के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी उपलब्ध नहीं बताया जा रहा है।
हालांकि, यह साफ नहीं है कि अकाउंट बंद किया गया है या किसी दूसरी वजह से दिखाई नहीं दे रहा। राहुल गांधी के साथ मंच पर वो कॉमेडियन कौन था? जिसने उड़ाया PM मोदी का मजाक, पहले भी Reel हुई थी ब्लॉक! किस वीडियो से शुरू हुआ विवाद?
यश माहेश्वरी ने 21 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर स्टैंडअप कॉमेडी का एक वीडियो अपलोड किया था। बताया जा रहा है कि यह दिल्ली-एनसीआर में हुए उनके शो की रिकॉर्डिंग है। इसी वीडियो के एक हिस्से में वह बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर टिप्पणी करते नजर आते हैं।
आरोप है कि उन्होंने महिलाओं की मांग में लगे लंबे सिंदूर की तुलना पुरुषों के निजी अंग से कर दी। उन्होंने छठ के मौके पर महिलाओं के नाक तक सिंदूर लगाने की परंपरा को भी अपने मजाक का हिस्सा बनाया। वीडियो में कुछ दर्शकों के हंसने की आवाज सुनाई देती है।
उनकी इस टिप्पणी का छोटा वीडियो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा। कई यूजर्स ने इसे कॉमेडी की सीमा से बाहर बताते हुए बिहार की महिलाओं और उनकी परंपरा का अपमान कहा। रिपोर्टों में उनकी महिलाओं को लेकर की गई एक दूसरी कथित टिप्पणी पर भी नाराजगी सामने आई है।
'रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी', कौन है कॉमेडियन मधुर विरली? जिसका Video देख लोग दे रहे गालियां रितु जायसवाल ने क्यों मांगी FIR? इस मामले में बीजेपी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता रितु जायसवाल ने भी कड़ा विरोध जताया है।
उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांग की कि यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार के हर जिले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं