मंगलवार, 24 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,746 व्यूज

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 07:36 PM IST
Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल

Hanoi Vietnam Restaurant Explosion: वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट में हुए धमाके ने आसपास के रिहायशी इलाके को हिलाकर रख दिया। डोंग दा जिले की गुयेन वान तुयेत स्ट्रीट पर स्थित हॉट पॉट रेस्टोरेंट में सुबह करीब 8 बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि खिड़कियां टूट गईं, धातु के शटर उखड़ गए और इमारत के कुछ हिस्से ढह गए।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई और 10 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने रसोई गैस के रिसाव को धमाके की संभावित वजह बताया है।

सुबह 8 बजे कैसे हुआ धमाका? स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, धमाका मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब रेस्टोरेंट में लोग मौजूद थे। शुरुआती जानकारी में गैस लीक को संभावित कारण बताया गया है।

विस्फोट के बाद रेस्टोरेंट की खिड़कियां टूट गईं और लोहे के शटर अपने फ्रेम से बाहर निकल गए। इमारत की दीवारों और छत को भी नुकसान पहुंचा। जिस अपार्टमेंट ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट था, उसका एक हिस्सा ढह गया।

धमाके के बाद सामने आए वीडियो में लोग रेस्टोरेंट के बाहर बैठे दिखाई देते हैं। अचानक विस्फोट होता है और कुर्सियां, स्टूल तथा खिड़कियों के पैनल सड़क और फुटपाथ पर गिरने लगते हैं। इसके बाद आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए वहां से भागते दिखाई देते हैं।

एक स्थानीय निवासी ने धमाके को कान बहरे कर देने वाला बताया। सरकारी अखबार VietNamNet से बातचीत में एक अन्य निवासी ने कहा कि अचानक तेज रोशनी हुई और दरवाजे, कांच समेत आसपास की चीजें उड़ गईं। धमाके का असर केवल रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट से करीब 15 मीटर के दायरे में लगभग 10 घरों को नुकसान पहुंचा। मलबा सड़क पर 20 मीटर से ज्यादा हिस्से में फैल गया। रेस्टोरेंट के आसपास खड़ी कई कारें और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कुछ वाहन पलट गए। आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और दीवारों में दरारें पड़ने की खबरें भी सामने आईं। हादसे के बाद अधिकारियों ने उन इमारतों को खाली कराना शुरू किया, जिन्हें संरचनात्मक रूप से असुरक्षित माना गया।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, ताकि कमजोर इमारतों के गिरने से और नुकसान न हो। TRIGGER WARNING Letupan di Vietnam https://t. co/NDuCO7SLm4 धमाके के तुरंत बाद दमकलकर्मियों, पुलिस और अन्य बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती समय में मलबे से लोगों को निकालने में मदद की। VnExpress की रिपोर्ट के मुताबिक, बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचने के चार घंटे से अधिक समय बाद भी मलबा हटाने और संभावित जीवित लोगों की तलाश में जुटे थे। अधिकारियों को आशंका थी कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मशाल-2026: बिहार में 11.61 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, अब 27 नवंबर तक मिलेगा मौका

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP News: 99 बेटियों की शादी में भाई बनकर खड़े हुए विवेक मौर्य, शांति राजभर के विवाह में निभाई पिता की जिम्मेदा

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं यश माहेश्वरी? बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसी टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, FIR की मांग से बढ़ा विवाद

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: BJP को हराने के लिए SP-Congress ने साढ़े 3 घंटे में क्या तय किया? Akhilesh Yadav ने खोले पत्ते

स्पेशल • Bageshwar

‘पाखंडी तेरी मति मारी गई’, Dhirendra Shastri पर बरसे Ramdev, अब बोले- 'बेटा है बागेश्वर बाबा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देव दीपावली पर भी दिया खास संदेश, जानिए क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल