बुधवार, 25 नवंबर 2026 05:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 18,175 व्यूज

Motorola का फोल्डेबल फोन: 144Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 04:00 PM IST
Motorola का फोल्डेबल फोन: 144Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

मोटोरोला अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2027 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके प्रेस इमेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यह डिवाइस बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले, बेहतर रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। Motorola का फोल्डेबल फोन: 144Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

इन दिनों मोटोरोला अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी इस डिवाइस को Motorola Razr 2027 के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग डिवाइस की प्रेस इमेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नया डिवाइस पिछले मॉडल Motorola Razr 2026 के मुकाबले बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले, बेहतर रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7550X प्रोसेसर मिल सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr 2027 में 6.

96 इंच की FlexView FHD+ pOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है। जबकि फोन के बाहरी हिस्से में 4 इंच की QuickView pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

पिछले मॉडल में 3. 63 इंच की 90Hz कवर डिस्प्ले मिली थी। परफार्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड MediaTek Dimensity 7550X ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है।

साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

इस बार Motorola Razr 2027 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही इसमें 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Motorola Razr 2027 को जनवरी 2027 में होने वाले Lenovo Tech World इवेंट के दौरान CES 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बरसों का इंतजार हुआ खत्म! WhatsApp में आ गया मैसेज शेड्यूल करने का फीचर; ऐसे करेगा काम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल