बुधवार, 25 नवंबर 2026 05:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 18,564 व्यूज

बरसों का इंतजार हुआ खत्म! WhatsApp में आ गया मैसेज शेड्यूल करने का फीचर; ऐसे करेगा काम

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 03:13 PM IST
बरसों का इंतजार हुआ खत्म! WhatsApp में आ गया मैसेज शेड्यूल करने का फीचर; ऐसे करेगा काम

इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज लिख सकते हैं और ये चुन सकते हैं कि वे इसे कब डिलीवर करना चाहते हैं। किसी मैसेज को शेड्यूल करने के लिए, एक इंडिविजुअल या ग्रुप चैट खोलें, मैसेज टाइप करें या मीडिया अटैच करें और फिर सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करें। ऐसा करने से डिलीवरी की तारीख और समय चुनने का ऑप्शन सामने आ जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसेज शेड्यूल करने की उपलब्ध समय-सीमा 10 मिनट से लेकर दो हफ्ते आगे तक की है। यूजर्स डिलीवर होने से पहले अपने शेड्यूल किए गए मैसेज को रिव्यू भी कर सकते हैं। चैट इन्फॉर्मेशन स्क्रीन में एक डेडिकेटेड सेक्शन पेंडिंग मैसेज की लिस्ट दिखाता है, जिससे प्लान बदलने पर यूजर्स उन्हें डिलीट कर सकते हैं।

किसी शेड्यूल किए गए मैसेज को डिलीट करने पर रिसीवर को कोई नोटिफिकेशन नहीं जाता है, क्योंकि वह अभी तक चैट में डिलीवर ही नहीं हुआ होता है। ग्रुप चैट्स में इस फीचर का एक खास बिहेवियर भी देखने को मिलता है। अगर कोई मेंबर किसी ग्रुप में मैसेज शेड्यूल करता है, तो वह केवल उन्हीं लोगों को डिलीवर होगा जो मैसेज शेड्यूल करते समय उस ग्रुप का हिस्सा थे।

इसका मतलब यह है कि जो यूजर्स बाद में ग्रुप ज्वाइन करेंगे, उन्हें पहले से शेड्यूल किया गया वह मैसेज नहीं मिलेगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola का फोल्डेबल फोन: 144Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल