मंगलवार, 17 नवंबर 2026 01:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,137 व्यूज

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 12:01 AM IST
MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का ताला तोड़े जाने और बिना निर्धारित प्रक्रिया के खजाना खोले जाने की खबरों को जिला प्रशासन ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खजाने का ताला पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

जिला प्रशासन , खजाने के कक्ष का प्रारंभिक निरीक्षण निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया था। इस दौरान न तो ताले को कोई नुकसान पहुंचाया गया और न ही किसी प्रकार का अनधिकृत हस्तक्षेप हुआ। निरीक्षण के बाद कक्ष को विधिवत बंद कर दिया गया और खजाने का ताला पूर्ववत सुरक्षित रखा गया।

प्रशासन ने बताया कि श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का अंतिम सत्यापन वर्ष 2017 में किया गया था। उस समय तक की सामग्री को निर्धारित व्यवस्था के तहत डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। वर्ष 2017 के बाद श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में अर्पित की गई नई सामग्री और बहुमूल्य वस्तुओं का अलग रिकॉर्ड तैयार किया जाना, उनका सत्यापन और पंजीयन आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से नई प्राप्त सामग्री का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान कर अद्यतन विवरण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मंदिर की संपत्ति का उचित संरक्षण, प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार करना और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। खजाने के सत्यापन की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर एवं श्रीरामराजा मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष जमुना भिंडे ने विधिवत आदेश जारी कर छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

समिति ने बैठक के बाद खजाने के कक्ष का प्रारंभिक निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी सत्यापन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता तथा कार्ययोजना का आकलन किया गया। प्रशासन के मुताबिक, प्रारंभिक निरीक्षण की पूरी कार्रवाई की लगातार वीडियोग्राफी कराई गई और विधिवत पंचनामा भी तैयार किया गया।

यह प्रक्रिया मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित रामाकांत दीक्षित की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान ओरछा के तहसीलदार, जो मंदिर प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक भी हैं, उपस्थित रहे। निरीक्षण पूरा होने के बाद खजाने के कक्ष को विधिवत बंद कर दिया गया और ताले को पहले की तरह सुरक्षित रखा गया।

प्रशासन ने कहा कि फिलहाल ओरछा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर की नियमित व्यवस्थाओं और भक्तों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। खजाने का विस्तृत सत्यापन आवश्यक तैयारियों और अनुकूल समय निर्धारित करने के बाद जांच दल की निगरानी में कराया जाएगा।

श्रीरामराजा मंदिर की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल एवं ऑनलाइन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और बारकोड के माध्यम से गूगल पे, फोनपे सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा राजभोग, प्रसाद और पोशाक की रसीद एवं बुकिंग की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। मंदिर में प्राप्त होने वाले दान और चढ़ावे को भी डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ा गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

स्पेशल • Gwalior

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: तीरंदाजी में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक के लिए मणिपुर से भिड़ेगी टीम

स्पेशल • अखिल भारतीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

स्पेशल • अखिल भारतीय

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nimmi की मौत के 6 साल बाद करोड़ों की संपत्ति किसने हड़प ली? फ्लैट-गहने पर कब्जा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल