शनिवार, 21 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Mumbai 9,427 व्यूज

Mumbai Kurla VIDEO: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर हैवान बनकर टूटे Muslim 10 लड़के, लाठी-डंडों से हमला

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 04:02 PM IST
Mumbai Kurla VIDEO: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर हैवान बनकर टूटे Muslim 10 लड़के, लाठी-डंडों से हमला

Mumbai Kurla VIDEO: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सार्वजनिक गार्डन में फोटो खींच रहे कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 नवंबर को फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक गार्डन में हुई थी।

आरोप है कि कपल के फोटो खींचने के दौरान कुछ लड़कों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जब दोनों ने इसका विरोध किया, तो समूह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस समूह में करीब 8 से 10 लड़के शामिल थे।

वायरल वीडियो में कुछ लड़के कपल के साथ मारपीट करते और पुरुष को लात-घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर डंडों जैसी वस्तुओं से भी हमला किया। वीडियो में लड़कों को कपल का पीछा करते हुए भी देखा जा सकता है।

फोटो खींचने को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद? प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कपल गार्डन में फोटो खींच रहा था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने कथित तौर पर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

कपल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और समूह ने दोनों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया।

हालांकि, विवाद की शुरुआत और घटनाक्रम से जुड़ी सभी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने क्या कार्रवाई की? DCP गणेश शिंदे के मुताबिक, कपल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया।

मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। नाबालिगों के मामलों में कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

“मुस्लिम” गुंडगिरीघाटकोपर येथील फिनिक्स मॉलजवळ मुस्लिम धर्मांधांकडून तरुण हिंदू मित्रांवर हल्ला करण्यात आला. पोलिसांनी 8 मुलांविरुद्ध भारतीय न्याय संहितेच्या (BNS) कलम 189(2), 189(4), 118(1), 352 आणि 351(2) अंतर्गत गुन्हा/FIR नोंदवला आहे. 5 मुलांच्या पालकांना नोटीस बजावण्यात आली आहे.

मी आज दुपारी 4 वाजता या परिसराला भेट देणार आहे. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होनी बाकी है।

BJP नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने कपल को हिंदू बताते हुए आरोपियों को मुस्लिम कट्टरपंथी करार दिया और घटना की निंदा की। सोमैया ने अपने पोस्ट में दावा किया कि पुलिस ने आठ लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है और पांच लड़कों के माता-पिता को नोटिस भेजे गए हैं।

उन्होंने शनिवार, 21 नवंबर को शाम 4 बजे घटनास्थल पर जाने की बात भी कही। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

साड़ी-बिंदी पहनकर महिला बने काजी तौकीर, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट, Bigg Boss के घर में घमासान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchkula CGST Superintendent कौन हैं? घर से ₹1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद-10 लाख रिश्वत लेते हुए हुए थे अरेस्ट

स्पेशल • Patna

प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल