रविवार, 22 नवंबर 2026 08:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार New Delhi 16,739 व्यूज

भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 04:42 PM IST
भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह का उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया (तस्वीर- ) नेपाल के पीएम बालेन शाह का पहला आधिकारिक भारत दौरा।

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत। ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पद संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। दो दिवसीय इस राजकीय दौरे के दौरान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर खास चर्चा होगी। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि बालेन शाह के साथ 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और एक अलग व्यापारिक दल भी भारत आया है। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के मुताबिक, बालेन शाह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे। इस दौरान दोनों नेता ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे और आपसी सहयोग के विभिन्न समझौतों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

इसके अलावा, बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। साथ ही राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और नेपाल-भारत बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय , इस दौरे में विकास सहयोग, ऊर्जा, रेल-सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, व्यापार व पर्यटन के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप्स, नवाचार और खेल जैसे नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर बात होगी।

अच्छा गौर करने वाली बात यह है कि शाह के इस दौरे पर सहयोग बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर भी बातचीत होने की संभावना है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को लेकर सीमा विवाद तथा भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती से जुड़े मतभेदों पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के सलाहकार राजन भट्टराई ने उम्मीद जताई कि करीब 8 साल से लंबित 'एमिनेंट पर्सन्स ग्रुप' (EPG) की रिपोर्ट पर भी बात आगे बढ़ेगी। इसके अलावा नई पेट्रोलियम और गैस पाइपलाइन बिछाने तथा आपदा के बाद पुनर्निर्माण में भारत की मदद पर भी फोकस रहेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो', GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान मैच में गर्म हुआ माहौल, हर्षित राणा ने दिखाई पड़ोसियों को औकात, वीडियो ने काटा बवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के समय हुआ ड्रामा, सिक्के को लेकर सवाल, तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया हाथ

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'देवा, खा ले यहां से मेवा', ऋषभ पंत की मजेदार टिप्पणी स्टंप माइक पर कैद, किसके लिए किया कमेंट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल