रविवार, 22 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,291 व्यूज

'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 03:48 PM IST
'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

भारत ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें दावा किया गया था कि उसने सैन्य विमानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी है। भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र के उपयोग की खबरों को बताया निराधार (फोटो-IAF) भारत ने सैन्य विमानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र की मांग को नकारा।

मीडिया रिपोर्टों को आधिकारिक सूत्रों ने पूरी तरह से निराधार बताया। नेपाल के पीएम बालेन शाह की भारत यात्रा से पहले यह स्पष्टीकरण। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत ने नेपाल से अपने सैन्य विमानों के लिए बागडोगरा एंट्री पॉइंट का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगने का मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। इन मीडिया रिपोर्टों को आधिकारिक सूत्रों ने पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है। न्यूज एजेंसी , सूत्रों ने रविवार को स्पष्ट किया कि भारत की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

यह स्पष्टीकरण नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की 22-23 नवंबर की भारत यात्री की ठीक पहले आया है। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने की चर्चा के तहत भारत पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से आने-जाने वाली नागरिक उड़ानों और सैन्य विमानों के लिए नेपाली एयरस्पेस के इस्तेमाल की अनुमति मांग रहा है।

हालांकि, सूत्रों ने सैन्य विमानों से जुड़े किसी भी प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। पीएम मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा और पहला द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बालेन शाह नेपाल एयरलाइंस के विमान से भारत आएंगे। इस उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान बालेन शाह 23 नवंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इस बातचीत में दोनों नेताओं द्वारा भारत-नेपाल संबंधों की समीक्षा करने, अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और आपसी हित के क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'देवा, खा ले यहां से मेवा', ऋषभ पंत की मजेदार टिप्पणी स्टंप माइक पर कैद, किसके लिए किया कमेंट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-चीन के बीच तकरार कम करने की कोशिश, अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के कमांडरों की बड़ी बैठक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन है यह भारतीय खिलाड़ी? डेब्यू टी20 में पहले ओवर में झटके लगातार 4 विकेट, पूरे देश में हो रही चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में अचानक मैदान पर क्यों घुसे सैकड़ों दर्शक? भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में अनोखा नजारा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'क्रिकेट में धर्म नहीं देखते', सिराज पर इमरान मसूद के बयान से कांग्रेस में बगावत, मुमताज पटेल ने दिखाया आईना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज, कब और कहां देखें हाई वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल