रविवार, 22 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 1,957 व्यूज

भारत-चीन के बीच तकरार कम करने की कोशिश, अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के कमांडरों की बड़ी बैठक

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 04:23 PM IST
भारत-चीन के बीच तकरार कम करने की कोशिश, अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के कमांडरों की बड़ी बैठक

भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव कम करने के लिए दूसरे दौर की सैन्य नागालैंड के दीमापुर में संपन्न हुई। भारत-चीन के बीच अरुणाचल सीमा पर सैन्य संपन्न (यह सांकेतिक तस्वीर AI से बनाई गई है) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर कडाके की ठंड शुरू होने से पहले तनाव कम करने के लिए भारत और चीन ने बीच दूसरे दौर की कमांडर स्तर की सैन्य पूरी हो गई है। नागालैंड के दीमापुर में भारतीय सेना के III कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

उन्होंने अपने चीनी समकक्ष और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस बैठक में विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी भी मौजूद थे। इस बातचीत का मकसद दोनों सेनाओं के बीच स्पष्ट कार्य-प्रक्रिया तय करना, गश्ती दलों के बीच टकराव से बचना, बातचीत के रास्ते खुले रखना और स्थानीय स्तर पर होने वाले टकराव को किसी बड़े सैन्य गतिरोध में बदलने से रोकना था।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अरुणाचल प्रदेश में 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) के कुछ हिस्सों में लगातार तनाव बना हुआ है, जहां भारतीय और चीनी सैनिक कई जगहों पर आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों ने इस इलाके में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है और आने वाली सर्दियों में पहाड़ी सीमा पर और भी ज्यादा ऑपरेशनल चुनौतियां सामने आएंगी।

यह ताजा बैठक 6 और 7 सितंबर को पूर्वी सेक्टर में हुई कोर कमांडर स्तर की पहली बैठक के बाद हुई। ये बातचीत वाचा-दमाई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग पॉइंट्स पर हुई। अरुणाचल प्रदेश के किबिथू सेक्टर में स्थित 'वाचा', भारत का सबसे पूर्वी बॉर्डर पर्सनल मीटिंग पॉइंट है।

सितंबर में हुई यह बैठक अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जिले के तक्सिंग इलाके में तनाव बढ़ने की खबरों के बीच हुई थी। दोनों देशों ने स्थानीय स्तर के टकरावों को बढ़ने से रोकने के लिए सैन्य और राजनयिक बातचीत के तरीकों का इस्तेमाल बढ़ाया है खासकर उन इलाकों में जहां LAC को लेकर दोनों की समझ अलग-अलग है।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस पूर्वी सेक्टर में तैनात सैन्य इकाइयां भारतीय सेना की 'III कोर' (थर्ड कोर) का हिस्सा हैं, जिसका मुख्यालय नागालैंड में दीमापुर के पास रंगापहाड़ में है। अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद का कारण यह है कि चीन 'मैकमोहन रेखा' को मान्यता नहीं देता, जबकि भारत इसे पूर्वी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच की सीमा मानता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'देवा, खा ले यहां से मेवा', ऋषभ पंत की मजेदार टिप्पणी स्टंप माइक पर कैद, किसके लिए किया कमेंट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन है यह भारतीय खिलाड़ी? डेब्यू टी20 में पहले ओवर में झटके लगातार 4 विकेट, पूरे देश में हो रही चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में अचानक मैदान पर क्यों घुसे सैकड़ों दर्शक? भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में अनोखा नजारा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'क्रिकेट में धर्म नहीं देखते', सिराज पर इमरान मसूद के बयान से कांग्रेस में बगावत, मुमताज पटेल ने दिखाया आईना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज, कब और कहां देखें हाई वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल