क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कई बार ऐसे मजेदार पल देखने को मिलते हैं, जो मैच के रोमांच के बीच दर्शकों को हंसने का मौका देते हैं। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी अपने मजाकिया अंदाज और मैदान पर लगातार बातचीत करते रहने के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की।
पंत की यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान देवदत्त पडिक्कल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंदों पर ज्यादा टर्न देखने को नहीं मिला, लेकिन जब एक गेंद ने टर्न लिया तो विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने तुरंत मजेदार अंदाज में टिप्पणी कर दी।
स्टंप माइक पर पंत को कहते हुए सुना गया, 'देवा, खा ले यहां से मेवा। ' देवदत्त पडिक्कल का निकनेम देवा है। पंत ने इसी नाम के साथ शब्दों का ऐसा खेल किया कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
उनका यह कमेंट अब वायरल वीडियो के जरिए क्रिकेट फैंस तक पहुंच रहा है। ऋषभ पंत मैदान पर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग ही नहीं, बल्कि मजेदार बातचीत के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर गेंदबाजों का हौसला बढ़ाते हुए या अपने साथियों के साथ मजाक करते हुए स्टंप माइक पर सुनाई देते हैं।
🚨RISHABH PANT HILARIOUS COMMENTARY ON PADIKKAL 🚨-Padikkal said he would bowl leg-spin. -His first three deliveries didnt spin at all. The moment the next ball finally spun, Pant said:“DEVA KHALE Yahan se MEVA” 😭🤣 https://t.
co/7anNKFXOdD न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में भी पंत का यह अंदाज देखने को मिला। उनकी इस टिप्पणी ने एक बार फिर मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना माहौल को दिखाया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस वनलाइनर को खूब पसंद कर रहे हैं।
पंत इसलिए भी उत्साहित थे क्योंकि उनका बल्ला चला था, उन्होंने शानदार शतक जमाते हुए टीम इंडिया को पहली पारी में 700 का स्कोर पार करने में मदद की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं