रविवार, 22 नवंबर 2026 07:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,515 व्यूज

भारत-पाकिस्तान मैच में गर्म हुआ माहौल, हर्षित राणा ने दिखाई पड़ोसियों को औकात, वीडियो ने काटा बवाल

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 06:31 PM IST
भारत-पाकिस्तान मैच में गर्म हुआ माहौल, हर्षित राणा ने दिखाई पड़ोसियों को औकात, वीडियो ने काटा बवाल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के मैच के दौरान गर्म माहौल देखने को मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के साथ पाकिस्तानी बल्लेबाज उलझते नजर आए। पहले दोनों पक्षों के बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई और फिर विकेट मिलने के बाद हर्षित ने अपने आक्रामक जश्न से सबका ध्यान खींच लिया।

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस दौरान हर्षित राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पांचवें ओवर में माज सदाकत के साथ उनकी बहस देखने को मिली।

इसके बाद सातवें ओवर में भी हर्षित ने दोनों बल्लेबाजों के साथ जुबानी टकराव जारी रखा। मैदान पर बढ़ती गर्मागर्मी का वीडियो भी सामने आया है। कैच के बाद हर्षित राणा ने दिखाया आक्रामक अंदाज लगातार बहस के बाद हर्षित को विकेट का जश्न मनाने का मौका भी मिल गया।

आठवें ओवर में आयुष बडोनी गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शमाइल हुसैन अपना संतुलन खो बैठे और गेंद का बाहरी किनारा लग गया। शॉर्ट थर्ड की तरफ खड़े हर्षित राणा ने कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी।

शमाइल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद हर्षित काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाने का इशारा करते हुए सेंड ऑफ़ मैसेज दिया।

इस दौरान उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। A little verbal exchange, a fiery moment, and then Harshit Rana had the last laugh🔥Ayush Badonis sharp bowling did the job, and Harshit Rana made no mistake with an easy catch to dismiss Shamy😱Talk on the field, action with the ball! Thats cricket🏏❤️#INDvPAK https://t.

co/F7FZjnh7FY हर्षित का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने बाद में रोहेल नजीर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रोहेल अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इस विकेट के बाद हर्षित ने अपनी छाती पीटकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस तरह भारत ए ने स्लेजिंग का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी प्लेयर्स को अपने अंदाज से करारा जवाब देने का काम किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के समय हुआ ड्रामा, सिक्के को लेकर सवाल, तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया हाथ

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'देवा, खा ले यहां से मेवा', ऋषभ पंत की मजेदार टिप्पणी स्टंप माइक पर कैद, किसके लिए किया कमेंट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-चीन के बीच तकरार कम करने की कोशिश, अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के कमांडरों की बड़ी बैठक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन है यह भारतीय खिलाड़ी? डेब्यू टी20 में पहले ओवर में झटके लगातार 4 विकेट, पूरे देश में हो रही चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में अचानक मैदान पर क्यों घुसे सैकड़ों दर्शक? भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में अनोखा नजारा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल