रविवार, 22 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,570 व्यूज

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के समय हुआ ड्रामा, सिक्के को लेकर सवाल, तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया हाथ

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 05:37 PM IST
भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के समय हुआ ड्रामा, सिक्के को लेकर सवाल, तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया हाथ

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो तो मैदान पर होने वाली हर घटना चर्चा का विषय बन जाती है। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले का रोमांच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मैच शुरू होने से पहले के पल भी सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही कुछ राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के मुकाबले के दौरान देखने को मिला।

टॉस के समय दोनों कप्तानों के बीच हाथ नहीं मिलाया गया। इतना ही नहीं, सिक्के के नतीजे को लेकर भी कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। तिलक वर्मा और अब्दुल समद के बीच नहीं हुआ हैंडशेक भारत ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ए की कमान अब्दुल समद के पास है।

मुकाबले से पहले जब दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे तो उनके बीच हाथ मिलाने की परंपरा देखने को नहीं मिली। भारतीय टीम की नो-हैंडशेक नीति इस मुकाबले में भी जारी रही। सितंबर 2025 के एशिया कप के बाद से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हाथ मिलाने से परहेज किया है।

इसके बाद अलग-अलग टूर्नामेंट में भी यह सिलसिला देखने को मिला। टॉस के सिक्के को लेकर भी हुई दिलचस्प स्थिति टॉस के दौरान एक और ऐसा पल आया जिसने सबका ध्यान खींचा। तिलक वर्मा ने सिक्का उछाला और अब्दुल समद ने हेड्स चुना।

मैच रेफरी ने पहली नजर में सिक्के का नतीजा टेल्स बताया, जिससे लगा कि भारत ने टॉस जीत लिया है। हालांकि अब्दुल समद ने सिक्के को करीब से देखकर इस फैसले पर ध्यान दिलाया। दोबारा देखने पर सिक्का हेड्स निकला और पाकिस्तान ए को टॉस का विजेता घोषित किया गया।

इसके बाद समद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ए और पाकिस्तान ए दोनों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। भारत ने नेपाल को 306 रन से हराया था, जबकि पाकिस्तान ए ने यूएई के खिलाफ 61 रन से जीत दर्ज की थी।

ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ में अहम था। पाकिस्तान ए पिछले संस्करण का चैंपियन भी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'देवा, खा ले यहां से मेवा', ऋषभ पंत की मजेदार टिप्पणी स्टंप माइक पर कैद, किसके लिए किया कमेंट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं', भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-चीन के बीच तकरार कम करने की कोशिश, अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के कमांडरों की बड़ी बैठक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन है यह भारतीय खिलाड़ी? डेब्यू टी20 में पहले ओवर में झटके लगातार 4 विकेट, पूरे देश में हो रही चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में अचानक मैदान पर क्यों घुसे सैकड़ों दर्शक? भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में अनोखा नजारा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'क्रिकेट में धर्म नहीं देखते', सिराज पर इमरान मसूद के बयान से कांग्रेस में बगावत, मुमताज पटेल ने दिखाया आईना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल