गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 11,249 व्यूज

अलनीनो और मानसून की चुनौती के बीच खाद्यान्न का नया रिकॉर्ड, गेहूं-चावल की रिकॉर्ड उपज से मिली मजबूती

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:22 PM IST
अलनीनो और मानसून की चुनौती के बीच खाद्यान्न का नया रिकॉर्ड, गेहूं-चावल की रिकॉर्ड उपज से मिली मजबूती

अलनीनो और मानसून की चुनौतियों के बावजूद, 2025-26 में भारत ने 3785. 38 लाख टन के रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया, जिसमें चावल और गेहूं का सर्वाधिक योगदान रहा। अलनीनो और मानसून की चुनौतियों के बावजूद भारत में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन (सांकेतिक तस्वीर) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में ।

अलनीनो, मानसून में देरी और बारिश में उतार-चढ़ाव के बावजूद खाद्यान्न उत्पादन ने नया कीर्तिमान बनाया है। 2025-26 में खाद्यान्न उत्पादन 3785. 38 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 208.

06 लाख टन अधिक है। मौजूदा खरीफ सत्र में भी विपरीत मौसम के बावजूद 1671. 43 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है, जो पिछले पांच वर्षों के औसत खरीफ उत्पादन से 97.

67 लाख टन ज्यादा है। हालांकि, यह सरकार के सितंबर में तय किए गए 1962. 10 लाख टन के खरीफ लक्ष्य से करीब 291 लाख टन कम है।

फिर भी स्पष्ट है कि मौसम की मार ने उत्पादन की संभावनाओं को प्रभावित तो किया, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन की रफ्तार पूरी तरह कम नहीं हो पाई। यह प्रथम अग्रिम अनुमान है और कटाई तथा आगे मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर इनमें संशोधन संभव है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को 2025-26 के प्रमुख कृषि उत्पादों के अंतिम अनुमान और 2026-27 के खरीफ सीजन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले वर्ष की रिकॉर्ड पैदावार के बाद भी पैदावार बढ़ी है। चावल और गेहूं की उपज में वृद्धि ने इस उपलब्धि में बड़ी भूमिका निभाई है। 2025-26 में चावल का उत्पादन 1551.

54 लाख टन और गेहूं का 1220. 64 लाख टन रहा। दोनों फसलों ने अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया।

इससे देश के खाद्यान्न और समृद्ध हुआ। हालांकि, मौसम की चुनौती अभी टली नहीं है। अलनीनो की आशंका और मानसून की अनिश्चितता को देखते हुए सितंबर में 2026-27 के खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य को घटाकर 3739.

30 लाख टन कर दिया गया था। खरीफ का पहला अग्रिम अनुमान भी इसी दबाव की ओर संकेत करता है। पिछले पांच वर्षों के औसत से बेहतर उत्पादन की उम्मीद जरूर है, लेकिन लक्ष्य से काफी पीछे रहना बताता है कि प्रतिकूल मौसम की भरपाई पूरी तरह नहीं हो सकी है।

खरीफ उत्पादन में चावल की प्रमुख हिस्सेदारी रह सकती है। चालू सत्र में 1219. 05 लाख टन चावल पैदा होने की उम्मीद है।

वहीं मोटे और पोषक अनाज का उत्पादन 381. 05 लाख टन रह सकता है। मक्का की हिस्सेदारी 260.

64 लाख टन होगी। इससे यह भी पता चलता है कि खाद्यान्न उत्पादन में अब केवल गेहूं और चावल ही नहीं, बल्कि मक्का एवं अन्य मोटे अनाज भी महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, खरीफ के कुल उत्पादन अनुमान को पिछले पांच वर्षों के औसत से ऊपर बनाए रखने में इन फसलों की भूमिका कितनी रही है, इसका आकलन अंतिम आंकड़ों से ही स्पष्ट होगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Amritsar

गुजरात के पाटन में NH-754A पर उतरे सेना के 4 विमान, 'विंग्स ऑफ वैलर' अभियान ने दिखाई ताकत

देश • अखिल भारतीय

तिरुपरंकुंद्रम में 'दीपथून' पर क्यों नहीं जला दीपक? सुप्रीम कोर्ट 27 नवंबर को अवमानना याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जनगणना एसओपी, केंद्र को हफ्तेभर का समय

देश • अखिल भारतीय

आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल

देश • अखिल भारतीय

क्या सील बंद पानी सुरक्षित नहीं? बिसलेरी की बोतल में कैसे पहुंचे ब्रोमेट और PAH, 5 सवालों में समझें पूरा जवाब

देश • अखिल भारतीय

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

देश • Mumbai

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल