गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 12,416 व्यूज

तिरुपरंकुंद्रम में 'दीपथून' पर क्यों नहीं जला दीपक? सुप्रीम कोर्ट 27 नवंबर को अवमानना याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:12 PM IST
तिरुपरंकुंद्रम में 'दीपथून' पर क्यों नहीं जला दीपक? सुप्रीम कोर्ट 27 नवंबर को अवमानना याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 27 नवंबर को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 'दीपथून' स्तंभ पर दीपक न जलाए जाने से जुड़ी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट अवमानना याचिकाओं पर 27 नवंबर को करेगा सुनवाई (फोटो-) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ पर परंपरागत धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने से जुड़े विवाद के संबंध में दायर अवमानना याचिकाओं और अन्य आवेदनों को 27 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम.

पंचोली की पीठ को मामले में पेश वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर कई अवमानना याचिकाएं और आवेदन दायर किए गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने विवादित दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने को लेकर बुधवार को शीर्ष अदालत से माफी मांगी थी और इसके लिए भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यस्वामी) मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि यदि इस संबंध में कोई याचिका दायर की जाती है, तो वह उस पर सुनवाई करेगी। शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद सोमवार को तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक कार्तिगई दीपम केवल उसके पारंपरिक स्थल उच्ची पिल्लैयार मंडपम में जलाया गया, न कि पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने अधिकारियों पर शीर्ष अदालत के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदेशों की ‘जानबूझकर अवहेलना’ करने के लिए स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए। मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम से जुड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश देते हुए 24 नवंबर को सालाना कार्तिगई दीपक कार्यक्रम के दौरान तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर शाम छह बजे एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी। हिंदू संगठनों ने दीपथून पर दीप जलाने की मांग की थी, जबकि दरगाह पक्ष ने पहाड़ी के शिखर का मालिकाना हक जताते हुए इसका विरोध किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Amritsar

गुजरात के पाटन में NH-754A पर उतरे सेना के 4 विमान, 'विंग्स ऑफ वैलर' अभियान ने दिखाई ताकत

देश • अखिल भारतीय

अलनीनो और मानसून की चुनौती के बीच खाद्यान्न का नया रिकॉर्ड, गेहूं-चावल की रिकॉर्ड उपज से मिली मजबूती

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जनगणना एसओपी, केंद्र को हफ्तेभर का समय

देश • अखिल भारतीय

आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल

देश • अखिल भारतीय

क्या सील बंद पानी सुरक्षित नहीं? बिसलेरी की बोतल में कैसे पहुंचे ब्रोमेट और PAH, 5 सवालों में समझें पूरा जवाब

देश • अखिल भारतीय

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

देश • Mumbai

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल