बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 7,953 व्यूज

ई-रिक्शा के लिए बनाए जा रहे नए नियम, गडकरी ने कर दिया बड़ा एलान

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 08:56 PM IST
ई-रिक्शा के लिए बनाए जा रहे नए नियम, गडकरी ने कर दिया बड़ा एलान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई-रिक्शा के लिए भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक बनाने की घोषणा की है। ई-रिक्शा सुरक्षा के लिए गडकरी का बड़ा एलान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रही है।

गडकरी ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1. 8 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपायों को बेहतर बनाने के लिए हम ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रहे हैं। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की शुरुआत 2023 में हुई थी। यह देश की आधिकारिक स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली है, जिसके तहत यात्री कारों का दुर्घटना परीक्षण किया जाता है और उन्हें एक से पांच ‘स्टार’ के बीच रेटिंग दी जाती है।

इसमें टक्कर के दौरान वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से कारों का मूल्यांकन किया जाता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

देश • अखिल भारतीय

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल