एक तरफ परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी के समर्थन का दावा है, तो दूसरी तरफ सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही इस खबर ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। दावा है कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) केंद्र और महाराष्ट्र, दोनों जगह सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है।
हालांकि अभी तक किसी औपचारिक समझौते या सुप्रिया सुले को मंत्री बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों के हवाले से ये दावा किया जा रहा है। शरद पवार की पार्टी को केंद्र और महाराष्ट्र, दोनों जगह चाहिए सत्ता में हिस्सेदारी NDTV के मुताबिक सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि NCP (SP) समर्थन के बदले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में सुप्रिया सुले के लिए जगह चाहती है।
सुले पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से लोकसभा सांसद हैं। इसके साथ ही पार्टी महाराष्ट्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार में भी शामिल होने की बातचीत कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी राज्य में दो कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री के पद मांग रही है।
जयंत पाटिल को वित्त मंत्रालय और जितेंद्र आव्हाड को एक अन्य कैबिनेट विभाग दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन पदों को लेकर किसी आधिकारिक समझौते की घोषणा नहीं हुई है। सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को भी उन्होंने पहले ही बेबुनियाद बताया था।
उनका कहना था कि पार्टी के पास राज्य विधानसभा में सिर्फ 10 विधायक हैं। परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को कैसे रोकेगी कांग्रेस? खड़गे ने चला आखिरी दांव! क्या है प्लान और चुनौतियां?
आव्हाड ने समर्थन का दावा किया, लेकिन सुले ने रखी ड्राफ्ट की शर्त एनसीपी (एसपी) के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने 27 नवंबर को शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। उन्होंने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इस पर फैसला पवार से चर्चा के बाद लिया गया है।
आव्हाड के मुताबिक सुप्रिया सुले और पार्टी के सांसद भी इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। लेकिन पार्टी के भीतर तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं दिखी। सुप्रिया सुले ने कहा कि विधेयक का मसौदा देखने के बाद ही पार्टी संसद में अपना रुख साफ करेगी।
लोकसभा में पार्टी के व्हिप अमोल कोल्हे ने भी यही बात दोहराई। यानी आव्हाड के बयान को पार्टी की अंतिम संसदीय घोषणा मानने से पहले सुले और सांसदों की औपचारिक स्थिति देखना जरूरी है। परिसीमन पर मोदी सरकार के मास्टरस्ट्रोक से इंडिया गठबंधन में दरार! अखिलेश-पवार के नेता दे सकते हैं BJP का साथ 24 दिन पहले मोदी-पवार की बातचीत की चर्चा क्यों हो रही है?
इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की एक कथित बातचीत भी चर्चा में है। करीब 24 दिन पहले पवार के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया था। पवार के करीबी विट्ठल मनियार ने मीडिया को बताया था कि बातचीत में मोदी ने कहा था,'सुप्रिया अब तैयार हैं।
हम दोनों मिलकर देश संभालेंगे। आप आराम कीजिए। '।
पाठक प्रतिक्रियाएं