सोमवार, 16 नवंबर 2026 11:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,774 व्यूज

'विजय की तरह राजनीति। ' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 10:30 PM IST
'विजय की तरह राजनीति। ' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां

'ओम: चैप्टर वन' इवेंट में साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने धनुष से अभिनय न छोड़ने की अपील की। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी आने वाली फिल्म 'ओम: चैप्टर वन' के प्री-रिलीज इवेंट में, अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने को-स्टार धनुष से एक दिली गुजारिश की।

उन्होंने कहा कि वे जीवन में चाहे कोई भी रास्ता चुनें, लेकिन एक्टिंग न छोड़ें। चूंकि धनुष के राजनीति में आने की अफवाहें चल रही हैं, इसलिए साई पल्लवी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का उदाहरण दिया, जिन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि सिनेमा जगत धनुष जैसा बेहतरीन कलाकार खो दे।

उनकी इस बात ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग काफी देर तक जोर-जोर से तालियां बजाते और चीयर करते रहे। साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने इवेंट तक आते समय देखे गए राजनीतिक झंडों का जिक्र करते हुए मजाक में कहा कि यह माहौल किसी राजनीतिक सभा जैसा लग रहा था।

उन्होंने कहा, 'यहां आते समय मुझे रास्ते में कई झंडे दिखाई दिए और मैं सोचने लगी कि 'यह क्या है? यह तो किसी राजनीतिक सभा जैसा लग रहा है'। इसके बाद उन्होंने धनुष (Dhanush) की ओर रुख किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके एक्टिंग करियर को लेकर अपनी राय भी साफ तौर पर रखी।

विजय (Vijay) के राजनीति में जाने का जिक्र करते हुए साई पल्लवी ने कहा, 'आप जो भी करें, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं और आपके साथ सब कुछ अच्छा हो। मेरे अंदर का कलाकार हमेशा यही सोचता है कि कैसे विजय सर राजनीति में चले गए और एक्टिंग छोड़ दी। इसलिए, मैं यही उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि धनुष एक्टिंग करना जारी रखें'।

#SaiPallavi about #Vijay and #Dhanush! ❤️ “I honestly thought we were heading to a political gathering! Wishing you both the very best in whatever you choose to do. Vijay Sir has now entered politics and stepped away from films. I was really hoping Dhanush Sir would continue acting and keep entertaining us on screen!” ❤️ #OM #Sreeleela https://t.

co/nEz9BVvAJo उन्होंने आगे बताया कि फिल्मों में धनुष की मौजूदगी उनके लिए क्यों मायने रखती है। साई पल्लवी के लिए, बात सिर्फ अभिनय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी है कि धनुष की फिल्मों का दर्शकों पर कैसा असर पड़ा है। इस इवेंट में धनुष ने 'रामायणम्: राइज ऑफ अ लीजेंड' (Ramayana) में देवी सीता के रोल के लिए साई पल्लवी की कास्टिंग पर हो रही आलोचनाओं के बीच उनका बचाव किया।

अभिनेता ने उनके समर्पण, नेक दिल और बेहतरीन अभिनय की तारीफ की और उनके काम को बेजोड़ बताया। उनकी कास्टिंग को लेकर ऑनलाइन हो रही आलोचना काफी चर्चा का विषय रही है, लेकिन धनुष ने साफ कर दिया कि वह अपनी को-स्टार के साथ मजबूती से खड़े हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लहंगे में नाचते हुए ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई गोरी नागोरी? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

25 किलो की ड्रेस पहनकर Sridevi ने किया था डांस, एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्म का वो गाना जिसपर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जीरे डिग्री में छह घंटे तक बर्फीले पानी में मातृभूमि की शूटिंग करते रहे सलमान खान, हालत देख ठिठुर उठी पूरी टीम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल