शनिवार, 14 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 2,899 व्यूज

उर्वरक सब्सिडी में भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने की तैयारी, CAG करेगा दो साल तक ऑडिट; 15 राज्यों के 169 जिलों में होगी जांच

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 10:55 PM IST
उर्वरक सब्सिडी में भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने की तैयारी, CAG करेगा दो साल तक ऑडिट; 15 राज्यों के 169 जिलों में होगी जांच

उर्वरक सब्सिडी में भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने की कवायद जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । पश्चिम एशिया विवाद के बाद वैश्विक उर्वरक बाजार में अस्थिरता को देखते हुए भारत ने उर्वरक सब्सिडी की गहन ऑडिट कराने का फैसला किया है। इसका मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी सही किसानों तक पहुंचे और इसमें होने वाली लीकेज तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।

भारत सरकार उर्वरक सब्सिडी पर हर साल भारी रकम खर्च कर रही है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उर्वरक उपभोक्ता और तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। बढ़ती आबादी और खाद्यान्न की मांग को देखते हुए उर्वरकों की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

यह एक कारण है कि सरकार इस क्षेत्र को दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतना चाहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने उर्वरक सब्सिडी की बड़ी जांच करने का फैसला किया है। यह जांच 2026-27 और 2027-28 में पूरी होगी।

पहले साल में तीन बड़े मुद्दों पर काम होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि उर्वरक की मांग का अनुमान कितना सही है, सप्लाई में कोई गड़बड़ी तो नहीं, और यूरिया का गलत इस्तेमाल कैसे रोका जाए। साथ ही सब्सिडी को सही तरीके से देने और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने की भी जांच होगी।

इसके लिए 15 राज्यों के 169 जिलों की जांच की जाएगी। दूसरे हिस्से में कंप्यूटर सिस्टम (आइएफएमएस) की जांच होगी, जिससे पता चले कि सब्सिडी के आंकड़े सही हैं या नहीं। तीसरे हिस्से में देश के 36 यूरिया प्लांटों में से 13 प्लांटों की लागत, ऊर्जा खर्च और आयात पर निर्भरता देखी जाएगी।

अगले साल यानी 2027-28 में बाकी तीन मुद्दों पर ऑडिट होगी। इसमें यूरिया के आयात की योजना और खरीद, उर्वरक की ढुलाई और भाड़ा सब्सिडी, तथा फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर के तहत गुणवत्ता और निगरानी की जांच शामिल है। पूरी ऑडिट खत्म होने के बाद सीएजी सरकार को साफ-साफ सुझाव देगा कि सब्सिडी में कहां-कहां पैसा बर्बाद हो रहा है और इसे कैसे रोका जाए।

इससे किसानों को सही लाभ मिलने और सरकारी खजाने का पैसा बचने की उम्मीद है। सब्सिडी में सेंध का बड़ा कारण देश में यूरिया का गैर-कृषि कार्यों में इस्तेमाल सरकारी सब्सिडी के दुरुपयोग और लीकेज का बड़ा कारण बन रहा है। कृषि के लिए सब्सिडी वाले यूरिया का उपयोग रेजिन, प्लाईवुड और विस्फोटक जैसे उत्पादों के निर्माण में भी किया जा रहा है।

इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यूरिया देश में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन उर्वरक है। सरकार इसकी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) कम रखती है और उत्पादन तथा आयात लागत का अंतर सब्सिडी के रूप में कंपनियों को देती है।

इसके उत्पादन में प्राकृतिक गैस की बड़ी मात्रा लगती है, जिसका काफी हिस्सा आयात करना पड़ता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'मेरे पास पैसे नहीं थे, पीएम मोदी ने अपना कार्ड स्वाइप कर खरीदा मेरा टिकट'; डी.के. शिवकुमार ने सुनाया मेट्रो सफर का किस्सा

देश • अखिल भारतीय

प्रदूषण निर्धारित मानकों से अधिक, लेकिन 2018 से बेहतर: डॉ अत्री

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, खरगे और सोनिया ने भी किया नमन

देश • अखिल भारतीय

काजीरंगा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपये, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

देश • अखिल भारतीय

अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद, आखिर किसके नाम पर घर?

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान

देश • अखिल भारतीय

Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल