रविवार, 15 नवंबर 2026 09:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 10,407 व्यूज

अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद, आखिर किसके नाम पर घर?

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 06:48 PM IST
अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद, आखिर किसके नाम पर घर?

अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है। अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को लेकर विवाद (फोटो-सोशल मीडिया) अमिताभ बच्चन के जुहू बंगले 'जलसा' पर पारिवारिक संपत्ति विवाद। भाभी रमोला बच्चन ने 1993 की 'गिफ्ट डीड' को चुनौती दी।

दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाए, अब सुनवाई शुरू हुई। डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है।

यह विवाद इस बात को लेकर छिड़ा है कि आखिर बंगले पर मालिकाना हक किसका है। अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला बच्चन ने 1993 की एक 'गिफ्ट डीड' (उपहार विलेख) को चुनौती दी है। रमोला का आरोप है कि यह ट्रांसफर उनकी जानकारी या सहमति के बिना किया गया था और उन्होंने इस दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

रमोला की शादी अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन से हुई है। रमोला ने पिछले सात महीनों में कई शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद अब इस पर सुनवाई शुरू हो गई है। यह मामला अब अंधेरी में 'डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज' के पास है।

इस विवाद की मुख्य वजह मालिकाना हक के रिकॉर्ड में फर्क है। रमोला बच्चन ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 'जलसा' मूल रूप से उनके नाम पर रजिस्टर्ड था और बाद में 1993 की एक 'गिफ्ट डीड' के जरिए इसका मालिकाना हक जया को ट्रांसफर कर दिया गया। रमोला का आरोप है कि इसे सादे कागज पर बनाया गया था, उस समय कोई स्टाम्प ड्यूटी नहीं चुकाई गई थी और इस पर गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की 'अभय योजना' के तहत इस दस्तावेज के बाद में हुए रजिस्ट्रेशन और उसे नियमित (रेगुलराइज) किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार फैयाज मुलानी ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और मामले की सुनवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित पक्षों से अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

मालिकाना हक के दावों और विवादित 'गिफ्ट डीड' की वैधता को लेकर अधिकारी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

देश • अखिल भारतीय

भारत आ रही अमेरिकी टीम, DGCA की करेगी जांच; क्यों अहम है ये ऑडिट?

देश • अखिल भारतीय

'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की

देश • अखिल भारतीय

FAA 16 नवंबर से करेगा भारत की विमान सुरक्षा का ऑडिट, 'कैटेगरी 1' का दर्जा बचाने की चुनौती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल