रविवार, 15 नवंबर 2026 09:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 16,631 व्यूज

काजीरंगा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपये, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:55 PM IST
काजीरंगा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपये, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा में हुए मिनीबस-ट्रक हादसे के मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। काजीरंगा हादसे के पीड़ितों को नौ लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी काजीरंगा हादसे के मृतकों को 9 लाख रुपये अनुग्रह राशि।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जांच के आदेश। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि काजीरंगा में मिनीबस और ट्रक की टक्कर में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को नौ लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित दो लाख रुपये भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से दो लाख रुपये और प्रधानमंत्री की ओर से दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर रंगाजन के पास मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में कई कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे। सरमा ने कहा कि कोई भी आर्थिक सहायता इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती।

उन्होंने अगले दो-तीन दिनों में सभी प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की बात कही। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है और वे आइसीयू में भर्ती हैं। राज्य सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए कहा कि दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

देश • अखिल भारतीय

भारत आ रही अमेरिकी टीम, DGCA की करेगी जांच; क्यों अहम है ये ऑडिट?

देश • अखिल भारतीय

'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की

देश • अखिल भारतीय

FAA 16 नवंबर से करेगा भारत की विमान सुरक्षा का ऑडिट, 'कैटेगरी 1' का दर्जा बचाने की चुनौती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल