शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 3,794 व्यूज

Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 04:16 PM IST
Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब

एनवीडिया समेत कई कंपनियों के सीईओ ने गंवाई कुर्सी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉर्पोरेट जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में सफलता के शिखर पर पहुंचना मुश्किल है, उस ऊंचाई पर नैतिकता और अनुशासन के साथ टिके रहना उससे भी बड़ी चुनौती है।

बड़ी कंपनियों में काम करने वाले शीर्ष अधिकारियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट बेहद सख्त होते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां दुनिया की नामी कंपनियों के सीईओ को अपने पद से इसलिए हाथ धोना पड़ा, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यस्थल पर रिश्तों की मर्यादा को पार कर दिया।

ताजा मामला टेक जगत की दिग्गज कंपनी एनवीडिया का है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े कॉर्पोरेट लीडर को अफेयर स्कैंडल की कीमत कुर्सी गंवाकर चुकानी पड़ी। नवंबर 2026 में टेक इंडस्ट्री में उस समय भूचाल आ गया, जब दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में से एक एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन पर कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और एक चीनी जासूस से संबंधों के गंभीर आरोप लगे हैं। इस बड़े स्कैंडल के सामने आने के बाद कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस्स को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सितंबर 2025 में दुनिया की सबसे बड़ी फूड एंड बेवरेज कंपनी नेस्ले के सीईओ लॉरेंट फ्रिक्स को अपना पद छोड़ना पड़ा।

कंपनी की एक जूनियर कर्मचारी के साथ उनके अफेयर का मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। जुलाई 2025 में सॉफ्टवेयर कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन एक कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए। उन्हें बोस्टन में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में अपनी ही कंपनी की HR हेड के साथ अंतरंग पलों में देखा गया था।

कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों के वायरल होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामला उछलने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। मई 2025 में प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर चेन माइकल्स के सीईओ ऐशले बुकानन को भी आंतरिक आचरण के नियमों के उल्लंघन और अनुचित संबंधों के चलते कंपनी ने बर्खास्त कर दिया था।

सितंबर 2023 में ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम के सीईओ बर्नार्ड लूनी ने इस्तीफा दे दिया। उन पर आरोप था कि उन्होंने कंपनी के सहकर्मियों के साथ अपने पुराने और वर्तमान रिश्तों की पूरी जानकारी बोर्ड के सामने पारदर्शी तरीके से साझा नहीं की थी। साल 2023 में ही मीडिया जगत की बड़ी कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल के प्रमुख जेफ शेल को भी एक महिला कर्मचारी के साथ अनुचित संबंधों की आंतरिक जांच के बाद अपना पद छोड़ना पड़ा था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक: हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से गुजरात के दंपती की डूबकर मौत, दोनों बच्चों को किया गया रेस्क्यू

देश • अखिल भारतीय

पड़ोसी देशों में यूरिया की तस्करी की आशंका, CAG ने 169 जिलों में शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

अचानक मुड़ी और फिर टकरा गई। असम में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, डैशकैम में कैद हादसा

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

देश • अखिल भारतीय

अदाणी समूह ने ताराली प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को किया खारिज, कहा- प्रस्ताव में दर्ज राशि केवल साइट इंवेस्टीगेशन का खर्च

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल