शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 5,739 व्यूज

कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 04:31 PM IST
कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान

पीएम मोदी के काफिले का हेलीकॉप्टर मैसूर में तकनीकी खराबी के कारण रुका जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेल्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण शुक्रवार को उसे ललित महल के पास जयाचमराजा वाडियार हेलीपैड पर ही रोकना पड़ा।

जानकारी , प्रधानमंत्री के काफिले के लिए वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर मैसूर पहुंचे थे। जब प्रधानमंत्री मोदी अपना निर्धारित कार्यक्रम पूरा कर वहां से रवाना होने वाले थे, ठीक उसी वक्त एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई। समाचार एजेंसी , इस खराबी के बाद प्रधानमंत्री और उनके काफिले के अन्य सदस्य बाकी बचे दो सुरक्षित हेलीकॉप्टरों के जरिए अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए, जबकि तकनीकी खराबी वाला हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर ही खड़ा रहा।

इस बीच, स्थानीय पुलिस ने हेलीपैड के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है और खराब हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा इंतजामों के तहत मैसूर नगर निगम के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की असल वजह क्या थी और यह दोबारा उड़ान भरने के लिए कब तक तैयार होगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस घटना से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांति कुटीरम स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और तवारेकेरे से IIM बैंगलोर स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उसमें सफर भी किया।

कर्नाटक के अपने सभी कार्यक्रम संपन्न करने के बाद पीएम मोदी गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक: हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से गुजरात के दंपती की डूबकर मौत, दोनों बच्चों को किया गया रेस्क्यू

देश • अखिल भारतीय

पड़ोसी देशों में यूरिया की तस्करी की आशंका, CAG ने 169 जिलों में शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

अचानक मुड़ी और फिर टकरा गई। असम में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, डैशकैम में कैद हादसा

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

देश • अखिल भारतीय

अदाणी समूह ने ताराली प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को किया खारिज, कहा- प्रस्ताव में दर्ज राशि केवल साइट इंवेस्टीगेशन का खर्च

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल