कर्नाटक के हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से हादसा। गुजरात के सूरत से आए दंपती की डूबकर मौत हुई। उनके दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।
गुजरात से परिवार कर्नाटक छुट्टी मानने के लिए आया, लेकिन परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब नाव से घूमने के दौरान वो नाव पलट गई। इस हादमें में पति-पत्नी की मौत हो गई, लेकिन उनके बच्चों को बचा लिया गया। कर्नाटक के कोडागु जिले में हरंगी बैकवाटर्स में नाव हादसे में गुजरात के पति-पत्नी की मौत हो गई।
वहीं उनके दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोडागु जिले के हरंगी बैकवाटर्स में एक नाव पलटने से ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान धर्मेश (50) और उनकी पत्नी निम्मी (48) के रूप में हुई है।
पुलिस , वे गुजरात के सूरत के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी को इस हादसे में बचा लिया गया। बेटे की उम्र 21 और बेटी की उम्र 24 साल बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह परिवार शुक्रवार शाम को इलाके में एक निजी कंपनी द्वारा चलाई जा रही वॉटर एडवेंचर गतिविधियों के तहत बोटिंग करने गया था। नाव पलटने के समय चारों लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति संभवतः पलटी हुई नाव के नीचे फंस गए और डूब गए, जबकि उनके बच्चे पानी में गिर गए थे, जिन्हें बचा लिया गया।
कुशलनगर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में नाव चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। गुजरात: बेटी ने मजाक समझी थी 'गला घोंटने' की धमकी, दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर पिता ने कर दी हत्या देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं