रविवार, 29 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,687 व्यूज

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 10:30 PM IST
थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

पिछले एक साल में अरहर, उड़द और चना दाल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिसमें अरहर दाल 19% महंगी होकर ₹136. 60 प्रति किलो हो गई है। अरहर दाल की कीमत में एक साल में 19% की वृद्धि जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

आपूर्ति कम होने से पिछले एक साल में तीन प्रमुख दालों अरहर, उड़द और चना की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अरहर दाल में देखी गई है। पूरे भारत में इसकी औसत खुदरा कीमत 136.

60 रुपये प्रति किलो रही, जो एक साल पहले 114. 95 रुपये थी, यानी इसमें 19 प्रतिशत का उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, उड़द दाल की कीमत 12 प्रतिशत बढ़कर 127 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि चना दाल 11 प्रतिशत बढ़कर 95.

45 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मूंग दाल की कीमतों में मामूली 4. 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 114.

90 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि मसूर दाल की कीमत 0. 48 प्रतिशत बढ़कर 89. 35 रुपये प्रति किलो हो गई।

महानगरों में कीमतें और भी ज्यादा रहीं। रविवार को दिल्ली में अरहर और उड़द दाल दोनों 150 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकीं, जबकि चना 100 रुपये प्रति किलो पर था। मुंबई में अरहर 157 रुपये, उड़द 155 रुपये और चना 117 रुपये प्रति किलो के भाव पर रहा।

चेन्नई में अरहर 147 रुपये, उड़द 133 रुपये और चना दाल 81 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। व्यापारियों , मुख्य रूप से खरीफ फसल होने के बावजूद, इस साल अरहर का उत्पादन केवल 28 लाख टन रहने का अनुमान है, क्योंकि कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम से जुड़ी समस्याओं के कारण पैदावार पर असर पड़ा है।

यह सालाना 45 लाख टन की अनुमानित मांग से काफी कम है। 10 लाख टन की मांग दूसरी दालों की तरफ हो सकती है शिफ्ट दाल विशेषज्ञ जीके सूद ने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण कम आय वाले परिवारों को दूसरी दालों का रुख करना पड़ सकता है, जिससे लगभग 10 लाख टन की मांग दूसरी दालों की तरह शिफ्ट हो सकती है।

सरकार के पास 10 लाख टन का बफर स्टाक है, जिसे खुले बाजार में जारी करने से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आयात से बहुत कम राहत मिल सकती है, क्योंकि भारत के लिए वैश्विक स्तर पर अरहर की उपलब्धता केवल 10 लाख टन के आसपास है। उड़द को लेकर चिंता ज्यादा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख नागरिकों के प्रतिनिधित्व का दबाव, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा बोझ; क्यों जरूरी है परिसीमन?

राजनीति • अखिल भारतीय

जब हर 5 लाख आबादी पर 1 सांसद का सुझाव हुआ था खारिज, लोकसभा में 850 सीटों के प्रस्ताव के बीच याद आई 1949 की बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

INDI गठबंधन की बैठक के कुछ ही मिनट बाद स्टालिन ने परिसीमन पर यू-टर्न से किया इनकार, क्या बोले राहुल गांधी?

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर एमके स्टालिन और शरद पवार को कैसे साथ लाई भाजपा? पर्दे के पीछे की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल