बुधवार, 18 नवंबर 2026 08:46 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 13,282 व्यूज

टू प्लस टू बैठक में भाग लेंने आज जापान पहुंचे राजनाथ सिंह, जापानी रक्षा मंत्री कोइजुमी से करेंगे

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 07:11 AM IST
टू प्लस टू बैठक में भाग लेंने आज जापान पहुंचे राजनाथ सिंह, जापानी रक्षा मंत्री कोइजुमी से करेंगे

टू प्लस टू बैठक में भाग लेंने आज जापान पहुंचे राजनाथ सिंह इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ व कोइजुमी की यह तीसरी मुलाकात होगी विदेश मंत्री जयशंकर जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी से करेंगे बात नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी आधिकारिक यात्रा पर जापान पहुंच गए हैं।

इस दौरान वह भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के संवाद (2+2) के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे और अपने जापानी समकक्ष शिन्जिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। टोक्यो में होने वाले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस.

जयशंकर के साथ शिन्जिरो कोइजुमी तथा जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान , संवाद के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर विचार साझा करेंगे और मुक्त, समावेशी तथा नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

2026 में राजनाथ सिंह और शिन्जिरो कोइजुमी की यह तीसरी मुलाकात होगी। अगस्त में नई दिल्ली और अक्टूबर में सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान हुई मुलाकातों से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए दोनों मंत्री रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा, तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यासों का दायरा और जटिलता बढ़ाने और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

28 अक्टूबर को राजनाथ सिंह और शिन्जिरो कोइजुमी ने फिलीपींस में 13वीं दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) से इतर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने रक्षा सहयोग की समीक्षा की और जापान के साथ विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के नए रास्ते तलाशे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • Agra

राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की बस पलटी, आठ घायल; हाईवे पर लग गया भयंकर जाम

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

टोरेस ज्वेलरी ठगी: यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ हमले की तैयारी में ईरान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का दावा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'भारत-चीन सीमा पर 'घुसपैठ' दोनों तरफ से होती है', सीएम खांडू बोले- स्थिति है सामान्य

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान, 10 देशों का बड़ा करार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय सेना को हनी ट्रैप से कैसे बचाया जाता है? एयर चीफ मार्शल ने बताया सुरक्षा का राज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल