प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के टोरेस ज्वेलरी ठगी मामले में वांछित यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित कराया है। टोरेस ज्वेलरी ठगी मामले में यूक्रेनी नागरिक रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित। ईडी ने यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको को प्रत्यर्पित कराया।
वह मुंबई के टोरेस ज्वेलरी ठगी मामले में वांछित था। निवेशकों की नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में जमाकर्ताओं के साथ निवेश धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक यूक्रेनी नागरिक को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित कराया है। व्यक्ति की पहचान ओलेक्सांद्र जापिचेंको उर्फ एलेक्स के रूप में हुई है। वह 2025 के टोरेस ज्वेलरी ठगी मामले में वांछित था।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने ओलेक्सांद्र जापिचेंको उर्फ एलेक्स को रोमानिया से प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया में समन्वय किया। सीबीआई की एक प्रवक्ता ने कहा,"सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ईडी के समन्वय से मंगलवार को ओलेक्सांद्र जापिचेंको को रोमानिया से भारत लाने में सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण हासिल किया।
" एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि जापिचेंको के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। उसे रोमानिया में ईडी को सौंपा गया और मंगलवार को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने इसे ऐसा दुर्लभ मामला भी बताया, जिसमें किसी विदेशी नागरिक को आपराधिक जांच के सिलसिले में भारत प्रत्यर्पित किया गया।
मनी लॉन्ड्रिंग में पीएमएलए के तहत दर्ज ईडी का मामला प्लैटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ है, जो टोरेस ज्वेलरी ब्रांड के नाम से कारोबार करती थी। आरोप है कि कंपनी ने मोइसानाइट हीरे और अन्य आभूषण बेचने के बदले ग्राहकों से भारी नकदी जुटाई और जमाकर्ताओं को ठगा। धोखाधड़ी का मामला जनवरी 2025 में सामने आया, जब कंपनी ने जमाकर्ताओं से किए गए भुगतान बंद कर दिए।
इसके बाद सैकड़ों निवेशक दादर (पश्चिम) स्थित टोरेस वास्तु सेंटर इमारत में ब्रांड के स्टोर पर जमा हुए। सीबीआई , जापिचेंको ने निवेशकों की नकद जमा राशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदला। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा,"ईडी के अनुरोध पर एनसीबी-नई दिल्ली (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया।
रोमानियाई अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। " उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी जरूरी मंजूरी लिए बिना बहुस्तरीय मार्केटिंग पर आधारित पोंजी योजना चला रही थी व निवेशकों से भारी मात्रा में नकदी जुटाई।
इंटरपोल के जरिये 2019 से अब तक 280 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं