बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 18,456 व्यूज

वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ हमले की तैयारी में ईरान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का दावा

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 10:57 PM IST
वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ हमले की तैयारी में ईरान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का दावा

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान वाशिंगटन पर 'डर्टी बम' या रासायनिक हमले की योजना बना रहा है, हालांकि तत्काल हमले की आशंका नहीं है। वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ हमले की तैयारी में ईरान। (रॉयटर्स) ईरान वाशिंगटन पर 'डर्टी बम' हमले की योजना बना रहा है।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने हमले की आशंका जताई, ईरान ने नकारा। ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का खतरा और बढ़ गया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन को निशाना बनाने के लिए ‘डर्टी बम’ या रासायनिक हथियार से हमले की योजना तैयार की है। हालांकि, रिपोर्ट में तत्काल हमले की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन हालात बिगड़ने पर इस्तेमाल के लिए संभावित ठिकानों और लक्ष्यों की पहचान किए जाने की बात कही गई है।

ईरान ने इन दावों को खारिज किया है। न्यूयार्क टाइम्स , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

ट्रंप ने कहा, ''ईरान का कोई भरोसा नहीं है। वे पागल लोग हैं, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। '' उन्होंने कहा कि अमेरिका इस खतरे को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

रायटर्स , डर्टी बम में पारंपरिक विस्फोटकों के जरिए रेडियोधर्मी सामग्री फैलाने की कोशिश की जाती है। यह परमाणु बम की तरह परमाणु विस्फोट नहीं करता, लेकिन आसपास के इलाके में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैला सकता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा होने के साथ बड़े पैमाने पर दहशत और अफरातफरी पैदा हो सकती है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले का मकसद किसी खास लक्ष्य को सटीक निशाना बनाने के बजाय आतंक फैलाना हो सकता है। एक सूत्र ने इसे आत्मघाती हमले जैसी कार्रवाई की आशंका से जोड़ते हुए कहा कि इससे कुछ इलाके लंबे समय तक रहने योग्य नहीं रह सकते। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने तत्काल हमले का कोई संकेत नहीं दिया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दावों को निराधार बताया है। इस बीच, कूटनीतिक बातचीत के बावजूद ईरान ने मंगलवार को बहरीन में अमेरिकी सैन्य रडार प्रणाली को ड्रोन से निशाना बनाया। , ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने अल-रिफा हेलीकॉप्टर अड्डे और शेख ईसा सैन्य अड्डे पर रडार प्रणाली को निशाना बनाया।

ईरान ने इसे अमेरिकी कार्रवाइयों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया। बहरीन ने दावा किया कि उसने हमले को नाकाम कर दिया और किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय बहरीन में स्थित है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

टोरेस ज्वेलरी ठगी: यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'भारत-चीन सीमा पर 'घुसपैठ' दोनों तरफ से होती है', सीएम खांडू बोले- स्थिति है सामान्य

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान, 10 देशों का बड़ा करार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय सेना को हनी ट्रैप से कैसे बचाया जाता है? एयर चीफ मार्शल ने बताया सुरक्षा का राज

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

कभी पाकिस्तानी सेना के लिए तालिबान से लड़ी लड़ाई, अब रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल