शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,642 व्यूज

बिहार में पशुपालन से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 9.18 लाख परिवार बकरी पालन से जुड़े

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:01 PM IST
बिहार में पशुपालन से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 9.18 लाख परिवार बकरी पालन से जुड़े

पटना: बिहार में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और लाखों परिवारों की आमदनी बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। खेती के साथ-साथ बकरी पालन, डेयरी, पोल्ट्री और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां ग्रामीण परिवारों के लिए आय के नए स्रोत तैयार कर रही हैं। राज्य सरकार जीविका के माध्यम से इन व्यवसायों को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

पशुपालन से जुड़े इन प्रयासों के जरिए ग्रामीण परिवारों की कृषि पर निर्भरता कम करने और उनकी आमदनी को विविध स्रोतों से मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। ये पशु सखियां पशुपालकों और पशु चिकित्सा सेवाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रही हैं।

इनके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को पशुओं के रखरखाव, स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल संबंधी जानकारी दी जाती है। साथ ही जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पशुपालकों को गांव में ही मदद मिल सके। बकरी पालन के अलावा बिहार में पोल्ट्री व्यवसाय भी ग्रामीण आजीविका का प्रमुख माध्यम बन रहा है।

जीविका के जरिए अब तक 2. 50 लाख परिवारों को पोल्ट्री व्यवसाय से जोड़ा गया है। वहीं, 1.

98 लाख परिवार डेयरी गतिविधियों और 751 परिवार मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इन गतिविधियों से ग्रामीण परिवारों को कृषि के साथ अतिरिक्त कमाई का अवसर मिल रहा है। पशुपालन और उससे जुड़े व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं।

पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और उचित देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में अब तक 1,108 पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं के प्राथमिक उपचार, बेहतर पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और देखभाल की जानकारी दी जा रही है।

सरकार का उद्देश्य पशुधन को स्वस्थ बनाए रखना और पशुपालन से जुड़े परिवारों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीण विकास विभाग और जीविका के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार जीविका के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर देखभाल से जुड़ी गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दे रही है। सरकार का प्रयास ग्रामीण परिवारों को आजीविका के विविध अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि करना है।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पशुपालन ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Adani डिफेंस ने पोखरण में दागीं 4 एंटी-टैंक मिसाइलें, बघीरा AT1 का प्रदर्शन, 8 KM तक मार करने का दावा

स्पेशल • Lucknow

‘युवा ही देश की अमानत, सामर्थ्य-भविष्य’, PM Modi ने याद दिलाई अंगूठा काटने की प्रथा-मंच पर CM Yogi का पूछा हाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana पर भड़की VHP, सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग, रावण के महिमामंडन का लगाया आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: Akhilesh Yadav ने BJP पर गिनाईं 6 गलतियां, बोले- 'सरकार हटाओ, तभी UP विकास करेगा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: '2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए, अब दंगाई दफा या दफन', BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के दावों की पड़ताल

स्पेशल • Muzaffarnagar

UP Chunav 2027: 'हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं', Azam Khan के बयान पर Owaisi का मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र क्यों?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल