PM Modi Visit Kaushal Deekshant Samaroh in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने ITI और IIT के विद्यार्थियों को देश की असली पूंजी बताते हुए कहा कि युवा ही भारत का सामर्थ्य और भविष्य हैं।
प्रधानमंत्री ने भारत के पारंपरिक हुनर पर ऐतिहासिक हमलों का जिक्र करते हुए कारीगरों के अंगूठे काटे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी अपनी शिक्षा व्यवस्था के जरिए कौशल आधारित परंपरा को कमजोर किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे।
समारोह में देशभर के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया गया। पहली बार यह आयोजन दिल्ली से बाहर हुआ। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के बाद हरिद्वार से लखनऊ पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे बातचीत की और उनका हाल पूछा। जयंत चौधरी ने कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। PM मोदी बोले- IIT हो या ITI, युवा ही देश की असली पूंजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवा अब राष्ट्र निर्माण में सीधे योगदान देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने अपने दिन के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए बताया कि वे पश्चिम बंगाल में IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के समारोह में शामिल हुए थे। देश का पहला IIT खड़गपुर में स्थापित किया गया था। मोदी ने कहा कि IIT खड़गपुर के विद्यार्थियों के बीच जिस ऊर्जा, सपनों और उम्मीदों के साथ वे पहुंचे थे, उसी उत्साह के साथ ITI के विद्यार्थियों के बीच भी आए हैं।
उन्होंने कहा कि उनके लिए ITI और IIT के विद्यार्थी देश की अमानत हैं। यही युवा देश की क्षमता और भविष्य हैं। कौशल प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया है।
अब वे अपने हुनर के जरिए देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। #WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, "A few months ago, when war broke out in West Asia, gas supply was disrupted; whether LPG would be available or not, clouds of crisis loomed.
And our special admirers were thrilled, saying, "Now gas will not be available, stoves will not burn, people will go hungry, and queues will form at petrol pumps". You must have seen it; pick up the newspapers and see what all was being said. Yet nothing of the sort happened.
When the Strait of Hormuz crisis emerged regarding whether Liquefied Petroleum Gas (LPG) shipments would arrive or not। the government decided that we must provide at least one lakh Piped Natural Gas (PNG) connections daily। I used to ask, Why doesnt your figure go beyond 15,000–20,000?
। Do you know what answer I got? They said, Sir, we have put in all our strength; we are not finding plumbers; there is a shortage of plumbers.
Look at your strength; the country was yearning for plumbers!"(।
पाठक प्रतिक्रियाएं