शनिवार, 21 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Muzaffarnagar 16,040 व्यूज

UP Chunav 2027: 'हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं', Azam Khan के बयान पर Owaisi का मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र क्यों?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 04:37 PM IST
UP Chunav 2027: 'हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं', Azam Khan के बयान पर Owaisi का मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र क्यों?

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है। आजम खान ने रामपुर में हैदराबादी बिरयानी को लेकर टिप्पणी की। इस पर ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा कि मुद्दा उनके खाने-पीने का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता का है।

ओवैसी ने अपने बयान में मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान पीड़ितों की मदद करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय जब लोग अपने घरों में बैठे थे, तब वह राहत शिविरों में लोगों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे थे। साथ ही उन्होंने आजम खान को जमानत मिलने पर खुशी जताई और उनकी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी।

आजम खान ने हैदराबादी बिरयानी पर क्या कहा? रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, 'हमारे इलाके में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं।

' उनकी इस टिप्पणी को हैदराबादी बिरयानी और स्थानीय खानपान की पसंद के संदर्भ में देखा जा रहा है। इसके बाद ओवैसी से इस बयान को लेकर सवाल किया गया। #WATCH | Rampur, UP: SP leader Azam Khan says, "In our region, Hyderabadi biryani is not preferred.

People here prefer pulao and mutton biryani। " https://t. co/pgFAj69cSQ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि असली मुद्दा वह खुद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता है।

उन्होंने खाने-पीने की चर्चा को महत्व देने के बजाय अपने राजनीतिक और सामाजिक कामों का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा, 'बाज़ लोग जीते हैं सिर्फ खाने के लिए, हमको जो भी मिल जाए, काफी है हमारे लिए। ' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विदेश में कठिन परिस्थितियों के बीच कानून और बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की है।

#WATCH | Saharanpur | On the statement of Samajwadi Party leader Azam Khan, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "The question is not about me—I am not the issue here. The real issue is the people of Uttar Pradesh. As for food, I have never been particularly fond of it; I even pursued my law and barrister degrees while living abroad, enduring great hardships.

Some people live merely to eat, but for me, whatever is available is sufficient। Azam Khan Sahab has been granted bail—that is a very good thing. He is 80 years old now; may Allah grant him good health.

He should take care of his well-being" ओवैसी ने अपने जवाब में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान राहत शिविरों में लोगों की मदद करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उस समय वह पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था करने में जुटे थे। उन्होंने अखलाक सैफी और उनके परिवार से मुलाकात का भी उल्लेख किया।

ओवैसी ने कहा कि अखलाक सैफी की मौत के बाद वह उनकी बुजुर्ग मां से मिलने गए थे। अपने बयान में उन्होंने तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि उस दौर में उनकी प्राथमिकता प्रभावित लोगों की मदद करना थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: '2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए, अब दंगाई दफा या दफन', BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के दावों की पड़ताल

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Kurla VIDEO: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर हैवान बनकर टूटे Muslim 10 लड़के, लाठी-डंडों से हमला

स्पेशल • अखिल भारतीय

विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

साड़ी-बिंदी पहनकर महिला बने काजी तौकीर, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट, Bigg Boss के घर में घमासान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchkula CGST Superintendent कौन हैं? घर से ₹1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद-10 लाख रिश्वत लेते हुए हुए थे अरेस्ट

स्पेशल • Patna

प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल