शनिवार, 21 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,763 व्यूज

UP Chunav 2027: '2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए, अब दंगाई दफा या दफन', BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के दावों की पड़ताल

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:35 PM IST
UP Chunav 2027: '2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए, अब दंगाई दफा या दफन', BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के दावों की पड़ताल

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दावा किया है कि 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में 815 दंगे दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में दंगा करने वाले या तो दफा हो गए हैं या दफन हो गए हैं। पंकज चौधरी ने शनिवार, 21 नवंबर को सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर)पर एक पोस्ट में यह बयान दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने शासनकाल में हुई कथित गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और दंगों के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

लेकिन सवाल यह है कि 815 दंगों का आंकड़ा क्या बताता है? आइए, पूरे मामले को समझते हैं। पंकज चौधरी ने क्या कहा?

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, '2012 से 2017 तक प्रदेश में 815 दंगे रिकॉर्डेड हैं। और अब उत्तर प्रदेश में दंगे करने वाले या तो दफा हो गए हैं या दफन हो गए हैं। ' आपको बता दें कि, इससे पहले यानी 20 नवंबर को बाराबंकी में अपने संबोधन के दौरान भी उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा था।

उन्होंने दावा किया कि उस दौरान औसतन हर दो दिन में एक दंगा होता था। इसके उलट, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के करीब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश को दंगा-मुक्त बताया। उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

अखिलेश यादव ने मार्च 2012 में मुख्यमंत्री पद संभाला था और मार्च 2017 तक इस पद पर रहे। BJP ने इसी अवधि में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर SP पर निशाना साधा है। पंकज चौधरी का आरोप है कि उस समय दंगे, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बड़ी समस्याएं थीं।

दूसरी ओर, 2017 में सत्ता में आने के बाद BJP ने कानून-व्यवस्था में सुधार को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया है। 2012 से 2017 तक प्रदेश में 815 दंगे रिकॉर्डेड हैं। और अब उत्तर प्रदेश में दंगे करने वाले या तो दफा हो गए हैं या दफन हो गए हैं।

#PankajChaudhary @BJP4UP https://t. co/pOjDU7gOdE पंकज चौधरी का यह बयान अखिलेश यादव की PDA यात्रा के बाद आया। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के राजनीतिक अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पूरे प्रदेश में 'पश्चाताप रथ' निकालना चाहिए और अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई घटनाओं के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने SP कार्यकर्ताओं के कथित धमकी भरे बयानों की भी आलोचना की। चौधरी ने कहा कि सरकार बनने से पहले ही कुछ कार्यकर्ता धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बयान चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज करने वाला है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Muzaffarnagar

UP Chunav 2027: 'हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं', Azam Khan के बयान पर Owaisi का मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र क्यों?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Kurla VIDEO: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर हैवान बनकर टूटे Muslim 10 लड़के, लाठी-डंडों से हमला

स्पेशल • अखिल भारतीय

विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

साड़ी-बिंदी पहनकर महिला बने काजी तौकीर, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट, Bigg Boss के घर में घमासान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchkula CGST Superintendent कौन हैं? घर से ₹1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद-10 लाख रिश्वत लेते हुए हुए थे अरेस्ट

स्पेशल • Patna

प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल