दिल्ली में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब मेट्रो स्टेशन से कॉलेज तक पहुंचने के लिए उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई 'यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल' बस सेवाओं की शुरुआत की है।
इन बसों के जरिए दो प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को सीधे दिल्ली के कॉलेजों से जोड़ा जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू कॉलेज के कॉलेज डे समारोह में इन बस सेवाओं का उद्घाटन किया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कॉलेज परिसर में बने नए 'वंदे मातरम्' अकादमिक भवन का भी उद्घाटन किया।
छात्राओं के लिए दो नए बस रूट शुरू, जानें कहां से कहां तक चलेंगी बसें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन दो बस सेवाओं की शुरुआत की है, उनका मकसद छात्राओं के कॉलेज आने-जाने के सफर को आसान और सुरक्षित बनाना है। इन बसों को ऐसे रूट पर चलाया जाएगा, जहां से छात्राएं मेट्रो स्टेशन पर उतरकर सीधे अपने कॉलेज तक पहुंच सकेंगी।
At Kamala Nehru College’s College Day celebrations, inaugurated the new ‘Vande Mataram’ Academic Block and launched two University Ladies’ Special bus routes. 📍 Laxmi Nagar Metro Station → Gargi College 📍 Green Park Metro Station → Kamala Nehru CollegeThese initiatives aim to make college commutes safer and education more accessible, empowering our daughters to pursue their dreams with confidence.
#ViksitDelhi पहली बस सेवा लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से गार्गी कॉलेज तक चलेगी। वहीं, दूसरी बस ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से कमला नेहरू कॉलेज के बीच संचालित होगी। इन दोनों रूट से कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मेट्रो स्टेशन से कॉलेज तक पहुंचने के लिए अलग से साधन तलाशने की जरूरत कम होगी।
दरअसल, कॉलेज जाने वाली कई छात्राएं रोजाना मेट्रो और दूसरे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में मेट्रो स्टेशन से कॉलेज तक का सफर भी उनकी रोजमर्रा की यात्रा का हिस्सा है। नई बस सेवाएं इसी दूरी को आसान बनाने की दिशा में शुरू की गई हैं।
दिल्ली को मिलीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, 2028 तक 14 हजार बसों का लक्ष्य कमला नेहरू कॉलेज को मिला नया 'वंदे मातरम्' अकादमिक भवन कमला नेहरू कॉलेज के कॉलेज डे समारोह में मुख्यमंत्री ने सिर्फ नई बस सेवाओं का उद्घाटन ही नहीं किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित 'वंदे मातरम्' अकादमिक भवन का भी उद्घाटन किया।
यह नया भवन कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इससे छात्राओं को पढ़ाई के लिए नया अकादमिक स्पेस मिलेगा। इस तरह कार्यक्रम में छात्राओं की दो अलग-अलग जरूरतों पर ध्यान दिया गया।
एक तरफ कॉलेज तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा शुरू हुई, तो दूसरी तरफ परिसर में नया अकादमिक भवन भी उपलब्ध कराया गया। मेंटल हेल्थ पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की EHSAAS 2026 पॉलिसी, छात्रों को मिलेगी मदद समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद? कमला नेहरू कॉलेज के इस कार्यक्रम में राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विधायक अनिल शर्मा और विधायक नीरज बसोया भी मौजूद रहे। शिक्षा जगत की ओर से गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विजेता सिंह और दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो.
रजनी अब्बी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा भी कई गणमान्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं