शनिवार, 21 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,919 व्यूज

Ramayana पर भड़की VHP, सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग, रावण के महिमामंडन का लगाया आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:57 PM IST
Ramayana पर भड़की VHP, सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग, रावण के महिमामंडन का लगाया आरोप

Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म की सफलता के बीच अब इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने फिल्म की कहानी और किरदारों के चित्रण पर गंभीर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड से इसका प्रमाणपत्र वापस लेने और सिनेमाघरों में प्रदर्शन रोकने की मांग की है।

संगठन का आरोप है कि फिल्म में रामायण के मूल प्रसंगों के साथ बदलाव किए गए हैं और रावण के चरित्र को सहानुभूति के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। VHP ने फिल्म के खिलाफ उठाई आवाज विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के महासचिव बजरंग लाल बागड़ा ने फिल्म निर्माताओं पर महर्षि वाल्मीकि की रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को बदलने, नई घटनाएं जोड़ने और कुछ अहम पात्रों को कहानी से बाहर रखने का आरोप लगाया है।

सेंसर बोर्ड से की कार्रवाई की मांग VHP का कहना है कि फिल्म में किए गए बदलाव केवल सिनेमाई स्वतंत्रता या कहानी को मनोरंजक बनाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि इससे रामायण के मूल संदेश और धार्मिक मान्यताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। संगठन ने फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की है और इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही है।

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि संगठन ने फिल्म की समीक्षा की है और उन्हें इसमें रामकथा की घटनाओं तथा भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों के साथ अनुचित बदलाव नजर आए हैं। आलोक कुमार के मुताबिक फिल्म में किए गए बदलाव सामान्य सिनेमाई जरूरतों के तहत नहीं किए गए बल्कि एक खास विचार या गलत धारणा स्थापित करने के उद्देश्य से कहानी को प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में रामायण के उन प्रसंगों को पर्याप्त जगह नहीं दी गई, जो सामाजिक समरसता, त्याग, समानता और मानवीय मूल्यों को दर्शाते हैं। आलोक कुमार ने फिल्म में भगवान राम के वनवास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि राम ने 14 साल तक वन में तपस्वी जीवन बिताया और इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़ने का संदेश दिया था।

आलोक कुमार ने अहिल्या उद्धार के प्रसंग को महिला सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। इसके अलावा निषादराज गुह के साथ भगवान राम की मित्रता और भरत के साथ उनके संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं रामायण की सामाजिक और भावनात्मक गहराई को दर्शाती हैं।

आलोक कुमार ने केवट प्रसंग का भी जिक्र किया। उन केवट के प्रति भगवान राम का व्यवहार समाज में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, अपनापन और समानता का संदेश देता है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में इन महत्वपूर्ण घटनाओं को उचित स्थान नहीं दिया गया, जिससे रामायण के मूल भाव को समझने में कमी रह जाती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: Akhilesh Yadav ने BJP पर गिनाईं 6 गलतियां, बोले- 'सरकार हटाओ, तभी UP विकास करेगा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: '2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए, अब दंगाई दफा या दफन', BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के दावों की पड़ताल

स्पेशल • Muzaffarnagar

UP Chunav 2027: 'हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं', Azam Khan के बयान पर Owaisi का मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र क्यों?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Kurla VIDEO: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर हैवान बनकर टूटे Muslim 10 लड़के, लाठी-डंडों से हमला

स्पेशल • अखिल भारतीय

विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

साड़ी-बिंदी पहनकर महिला बने काजी तौकीर, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट, Bigg Boss के घर में घमासान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल