भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर गर्मागर्मी देखने को न मिले, ऐसा कम ही होता है। अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न का तरीका चर्चा का विषय बन गया।
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर भारतीय युवा खिलाड़ियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान को आसान निशाना बताया। उनकी इस टिप्पणी ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।
हालांकि लीग मैच में भारत को हराकर पाकिस्तान ने भी उसी तरह का जश्न मनाया था, इस वजह से भारत ने फाइनल के बाद जवाब दिया। संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा कि अगर भारतीय क्रिकेट को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो उसे अपने बराबर की टीमों के खिलाड़ियों को चुनना चाहिए। पाकिस्तान अब एक सॉफ्ट और आसान टारगेट है।
मैं ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का सुझाव देता हूं। उनका इशारा फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न के दौरान दिखे आक्रामक हावभाव की तरफ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे करते नजर आए थे।
संजय मांजरेकर उस समय चुप थे, जब पाकिस्तान ने भारत को हराते हुए कुछ इसी तरह का काम किया था। Indian cricket should now pick guys of their own size if they want to show ‘aggression’ on the field. Pak is now a soft & easy target.
I suggest Aus, SA, NZ & Eng… भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 339 रन बनाकर एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी, तभी मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया। मोहित 49 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मनल चौहान ने 47 रन की अहम पारी खेली।
भारत ने इस जीत के साथ नौवीं बार अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं